बॉलीवुड

होस्टिंग और जज करने के इन स्टार्स को मिलते हैं करोड़ों, जानिए सलमान सहित 6 सेलेब्स की फीस

टीवी शोज में होस्ट करना और जज बनकर बैठना भी अब एक नया करियर आप्शन हो गया है। सितारे यहां से भी करोड़ों रुपए बतौर फीस कमाते हैं। इस मामले में सलमान खान का नाम सबसे बड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें 'बिग बॉस' होस्ट करने के लिए करीब 20 करोड़ रुपए हर एपिसोड के दिए जाते हैं।

3 min read
Jul 29, 2021

मुंबई। टीवी की दुनिया में अब केवल एक्टिंग करके ही नहीं, शो होस्ट करके और जज के रूप में बैठने के भी करोड़ों रुपए अदा किए जाते हैं। हालांकि ये बॉलीवुड के बड़े नामों को ही मिलते हैं, हर स्टार को इतना पेमेंट नहीं मिलता है। आइए जानते हैं किन सेलेब्स को किस शो के लिए कितनी मिलती है फीस—


शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी फिल्मों के बाद अब टीवी पर शो जज करती नजर आती हैं। सुपर डांसर शो को वे शुरू से ही जज कर रही हैं। हालांकि फिलहाल उनके पति के अश्लील वीडियो मामले में नाम आ जाने से, वे शो से दूर हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि उन्हें 'सुपर डांसर 4' के हर एपिसोड के लिए 18 से 20 लाख रुपए मिलते हैं।

अमिताभ बच्चन

जब अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' शो होस्ट करना शुरू किया था, तब उनकी फीस 25 लाख प्रति एपिसोड थी। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनको प्रति एपिसोड 3 से 5 करोड़ रुपए फीस दी जाती है।


माधुरी दीक्षित

अन्य बॉलीवुड स्टार्स की ही तरह अब माधुरी दीक्षित भी रियलिटी शोज जज करती हैं। 'डांस दीवाने 3' उन्हीं के कंधों पर टिका नजर आता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी इस शो के प्रति एपिसोड 1 से 2 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं।

नेहा कक्कड़

सिंगिंग रियलिटी शोज में अब नेहा कक्कड़ बड़ा नाम हो गया है। वे 'इंडियन आइडल 12' में जज के रूप में नजर आती रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि नेहा को प्रति एपिसोड करीब 5 लाख रुपए दिए जाते हैंं।

आदित्य नारायण

'इंडियन आइडल' सहित कई सिंगिंग रियलिटी शोज की होस्टिंग कर चुके सिंगर आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें 'सारेगामापा' के एक एपिसोड के लिए 7500 रुपए मिला करते थे। हालांकि आज ऐसा नहीं है, रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अब 'इंडियन आइडल 12' के लिए हर एपिसोड के 2.50 लाख रुपए मिलते हैं।

सलमान खान

सलमान खान टीवी की दुनिया के सबसे महंगे होस्ट हैं। वे 'बिग बॉस' को एक दशक से ज्यादा से होस्ट कर रहे हैं। ठीक इसी तरह उनकी फीस भी बढ़ती जा रही है। इस शो के 14वें सीजन में उन्होंने प्रति एपिसोड 20 करोड़ रुपए चार्ज किए। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सीजन के लिए उनकी फीस में करीब 15 प्रतिशत का इजाफा होने वाला है।

Published on:
29 Jul 2021 10:44 pm
Also Read
View All
शर्टलेस सीन देख लड़कियों से ज्यादा लड़के भेजते हैं मैसेज, एक्टर अविनाश तिवारी ने किया खुलासा

‘रामायण’ पर विवादित टिप्पणी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे प्रकाश राज, हिंदू भावनाएं आहत करने के आरोप में बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा बनेंगे कुंभकरण, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में फैसल मलिक की एंट्री?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पैरों में गिरे भांजे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा हुईं इमोशनल, सालों की दूरियां हुई खत्म

Dhurandhar BTS Release: ‘धुरंधर 2’ के बाद बड़ा ट्विस्ट, अब सिनेमाघरों में फिर होगा ‘धुरंधर’ का धमाका, आदित्य धर ने किया प्लान