The Kapil sharma show लोगों के बीच काफी फेमस है। लोग हर वीकेंड को इस शो का तहेदिल से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी और स्पोर्टस सेलिब्रेटीज कपिल के शो में जमकर मस्ती करते हैं और बातों ही बातों में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट रिवील करते हैं। लोगों को शो में सिर्फ कपिल ही नहीं बल्कि अन्य कलाकारों की कॉमेडी और पंचस भी काफी पंसद आते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप शोज में शुमार हैं।