
दिग्गज कलाकार इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' इन दिनों चीन में धमाल कर रही है। फिल्म ने 14 दिन में करीब 198.54 रुपए कमा लिए हैं। मूवी चीन में करीब 18000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हिंदी मीडियम ने शुरुआती 2 दिन में करीब 63 करोड़ रुपए कमाए।
फिल्म की कहानी
राज बत्रा (इरफ़ान खान)और मीता बत्रा (सबा कमर) एक पंजाबी दंपत्ति हैं, जिनकी एक बेटी है, पिया। यह एक मिडल क्लास परिवार है, जो कम समय में ही अमीर हो गए हैं। इनकी इच्छा है की इनकी बेटी पिया किसी बढ़िया इंग्लिश स्कूल में भर्ती हो जाए ताकि उसकी ज़िन्दगी सुधर जाए, पर ऐसा हो नहीं पाता, क्योंकि आजकल बच्चे के अंग्रेजी स्कूल में पढने के लिए खुद माँ बाप को अंग्रेजी का प्रकांड पंडित होना ज़रूरी है। मीता और राज टयूशन भी लेते हैं पर कुछ नहीं होता। आखिरकार वो गरीबकोटे से अपनी बेटी का एडमिशन कराने की सोचते हैं और गरीब पडोसी श्यामप्रकाश (दीपक डोबरियाल)के साथ मिलकर गरीबी का स्वांग रचते हैं।
बनेगा सीक्वल
हिंदी मीडियम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 70 करोड़ रु. की कमाई की थी। अब बताया जा रहा है कि अब इस फिल्म का सीक्वल भी बनेगा और इसमें इरफान खान फिर से नजर आएंगे।
बीमार हैं इरफान
बताते चलें की इरफान खान आजकल बीमार चल रहे हैं।वह इन दिनों लंदन में अपनी बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे हैं।इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्लैकमेल' की चर्चा भी जोरों पर है।इरफान को इस वक्त पूरे फिल्म जगत का साथ मिल रहा है।
Birthday Special: 56 साल की हुई पूनम ढिल्लों,16 साल की उम्र बनी थी मिस इंडियाhttps://www.patrika.com/bollywood-news/birthday-specila-poonam-dhillon-became-miss-india-at-age-16-2668358/