बॉलीवुड

Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पर आया अपडेट, नए एक्टर की हुई एंट्री, जानें रिलीज डेट

Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है। इस एक्टर ने 17 साल पहले खिलाड़ी कुमार के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
less than 1 minute read
• •
Aug 06, 2024
fardeen khan in housefull 5
फिल्म 'हाउसफुल 5' से जुड़ा नया आया अपडेट

Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्में पिछले कुछ दिनों से फ्लॉप चल रही है, लेकिन एक्टर ने अभी हार नहीं माना है। खिलाड़ी कुमार अभी एक से बढ़कर एक अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए जुटे हुए हैं। इस बीच एक्टर की फिल्म 'हाउसफुल 5' के स्टारकास्ट से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। बता दें कि अक्षय की यह फिल्म सुपरहिट हाउसफुल फ्रैंचाइजी का पांचवां पार्ट है।

'हाउसफुल 5' में हुई इस एक्टर की एंट्री

साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'हाउसफुल 5' में अब एक्टर फरदीन खान भी शामिल हो गए हैं। इस फिल्म के जरिए ऐसा दूसरी बार होगा जब अक्षय कुमार और फरदीन खान एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों साल 2007 में आई फिल्म 'हे बेबी' में एक साथ दिखे थे। अब 'हाउसफुल 5' में फरदीन खान एक खास रोल निभाएंगे, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ की रिलीज डेट आई सामने

नोरा फतेही से लेकर जॉन अब्रहाम तक हैं फिल्म का हिस्सा

फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार और फरदीन खान के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, नोरा फतेही और जॉन अब्राहम भी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में 6 जून, 2025 को रिलीज होगी।

Updated on:
06 Aug 2024 08:34 am
Published on:
06 Aug 2024 08:34 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा