बॉलीवुड

Housefull 5: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, ये एक्टर करेगा सालों बाद कमबैक

Housefull 5: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। इसमें 5-5 एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।
2 min read
• •
Sep 12, 2024
Housefull 5 Update Akshay Kuamar Movie To Star Jacqueline Fernandez and Dino Morea

Housefull 5 Update: फेमस फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार होंगे।

हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट

अब खबर आई है कि फिल्म में पांच लीडिंग एक्ट्रेस होंगी। दरअसल, बताया जा रहा है कि चित्रांगदा सिंह और डिनो मौर्या आधिकारिक तौर पर 'हाउसफुल 5' की कास्ट में शामिल हो गए हैं। चित्रांगदा और डिनो इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। इनके अलावा इसमें जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा को भी कास्ट कर लिया गया है।

एक सोर्स ने बताया "ये किरदारों से भरा क्रूज है और हर किरदार किसी न किसी वजह से फिल्म का हिस्सा है। साजिद नाडियाडवाला ने कास्टिंग को सही करने का पूरा ध्यान रखा है और हाउसफुल 5 की टीम अब तय हो गई है। ये किसी निर्माता द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा कलाकारों का समूह है।"

हाउसफुल 5 की शूटिंग

चित्रांगदा दो महीने लंबे शेड्यूल की शूटिंग के लिए लंदन जाएंगी। शेड्यूल का एक हिस्सा क्रूज पर भी शूट किया जाएगा। हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर से शुरू होगी और इसका लंदन में 45 दिनों का मैराथन शेड्यूल होगा। डिनो मौर्या को आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘हेलमेट’ में देखा गया था, ये 2021 में रिलीज हुई थी।

हाउसफुल 5 रिलीज डेट

वहीं डिनो भी जल्द ही लंदन में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म हाउसफुल 5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। ये फिल्म 2025 में स्क्रीन पर आने पर एक बड़ा मनोरंजन करने वाली फिल्म बनने के लिए तैयार है।

Updated on:
12 Sept 2024 05:39 pm
Published on:
12 Sept 2024 05:39 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा