बॉलीवुड

जब Vicky Kaushal से लेकर Katrina Kaif तक ये स्टार्स थे कोरोना संक्रमित तो कैसे पहुंचें IIFA 2022?

IIFA 2022 खत्म हो चुका है. तीन दिन चले इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स का जमावड़ा लगा रहा. इसी बीच खबर थी कि फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) की बर्थडे पार्टी में पहुंचे स्टार्स कोराना संक्रमित हो गए हैं, जिसके बाद सवाल ये है कि जब स्टार्स कोविड के शिकार थे तो उन्होंने IIFA में हिस्सा कैसे लिया?
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2022, 2:27 PM IST
जब Vicky Kaushal से लेकर Katrina Kaif तक ये स्टार्स थे कोरोना संक्रमित तो कैसे पहुंचें IIFA?
जब Vicky Kaushal से लेकर Katrina Kaif तक ये स्टार्स थे कोरोना संक्रमित तो कैसे पहुंचें IIFA?

इस साल IIFA अवार्ड्स 2022 (IIFA 2022 Awards) का आगाज अबू धाबी के यस द्वीप पर किया गया. जहां हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े और दिग्गज एक्टर्स और एक्ट्रेसेस का जमावड़ा देखने को मिला. इस इवेंट की मेजबानी यानी होस्ट सलमान खान (Salman Khan), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और मनीष पॉल (Manish Paul) ने की. वहीं इवेंट में नोरा फतेही, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ और शाहिद कपूर जैसे सितारों ने स्टेज पर अपनी दमदार परफॉर्मन्स दी.

इस अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 में एक्टर्स के साथ-साथ कई बड़े सिंगर भी पहुंचे थे, जिनमें नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची, असीस कौर, जहरा एस खान और हनी सिंह जैसे दिग्गज शामिल थे. साथ ही इस इवेंट में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, शाहिद कपूर, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ जैसे कई और स्टार्स पहुंचे थे. साथ ही फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) भी पहुंचे थे. हाल में खबर आ रही थी कि करण जौहार की बर्थडे पार्टी में पहुंचे कई स्टार्स कोरोना संक्रमित हो गए.


खबरों की माने तो इन नामों में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन जैसे कई और स्टार्स के नाम शामिल है, जिसके संक्रमित होने की बात कही जा रही है. ऐसे में अगर ये स्टार्स कोरोना की चपेट में है तो ये सभी IIFA 2022 का हिस्सा कैसे बन सकते हैं? इसी बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर भी बड़े अपडेट सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, लेकिन वो किन्हीं कारणों के चलते इस साल IIFA का हिस्सा नहीं बन पाए. साथ ही इसी बीच टाइग श्रॉफ का नाम भी सामने आ रहा था कि ये स्टार्स बदनामी की डर से अपना नाम छूपा रहे हैं.


बता दें कि करण जौहार ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था, जहां ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान जैसे इंडस्ट्री के लगभग सभी सेलेब्स शामिल हुए. खबरों की माने को पार्टी में आए 50 से 55 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिनमें कुछ स्टार्स के नाम भी शामिल है, जो फिलहाल सामने नहीं आए हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और विक्की-कैट, टाइगर का नाम शामिल है. फिलहाल इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने IIFA होस्ट सिद्धार्थ कन्नन को किया जलील? यूजर्स बोलो - 'बहुत बेकार एटिट्यूड है'

Updated on:
6 Jun 2022, 2:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन