बॉलीवुड

दादा ने करीना कपूर को नाम दिया था सिद्धिमा, जानिए एक्ट्रेस का निकनेम ‘बेबो’ कैसे पड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का नाम उनके दादा ने सिद्धिमा रखा था। हालांकि करीना की मां बबीता ने एक किताब के टाइटल में फेरबदल कर बेटी का नाम करीना रख दिया। बाद में करीना के पिता ने बेटी करिश्मा के नाम लोलो के तर्ज पर करीना का नाम बेबो रख दिया।

2 min read
Jul 30, 2021
kareena_kapoor_name_story.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का निकनेम बेबो है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें इसी निकनेम से बुलाया जाता है। इस नाम के पीछे भी रोचक कहानी है। वैसे करीना का नाम उनके दादा राजकपूर ने सिद्धिमा रखा था। बाद में उनके पिता रणधीर कपूर ने बेबो रखा।

दादा ने रखा सिद्धिमा, मां ने कर दिया करीना
गौरतलब है कि करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को गणपति उत्सव के दौरान हुआ था। करीना के जन्म के महज 6 दिन पहले यानी कि 15 सितंबर को ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा का जन्म हुआ था। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि करीना के दादा राजकपूर ने दोनों बच्चियों के नाम रिद्धिमा और सिद्धिमा रखे थे। इसकी वजह थी कि भगवान गणेण की दो पत्नियों के नाम रिद्धि और सिद्धि था, इसी से प्रेरित हो राज कपूर ने दोनों बच्चियों के नाम रिद्धिमा और सिद्धिमा रखे। नीतू कपूर ने तो अपनी बेटी का नाम वही रखा जो दादा ने दिया था। लेकिन करीना की मां बबीता ने सिद्धिमा नाम को बदलकर करीना रख दिया। बताया जाता है कि जब बबीता प्रेग्नेंट थीं, तब वह लिया टोलस्टॉय की बुक 'अन्ना करियेना' पढ़ रही थीं। इसी के चलते बबीता ने बेटी का नाम बुक के टाइटल में थोड़ा फेरबदल करके करीना रखा। इसकी स्पेलिंग में भी थोड़ा सा फेरबदल किया गया।

'करिश्मा का नाम सिंधी मिठाई पर, मेरा नाम यूं ही'
करीना ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था,'मेरे माता और पिता दोनों बहनों के लिए कोई फनी नाम रखना चाहते थे, इसलिए करिश्मा का ना लोलो और मेरा नाम बेबो रखा। हालांकि इन नामों का कोई अर्थ नहीं होता है। ये एक तरह से राइम में हैं, बस। लोलो का मतलब लोली होता है। सिंधी में लोली एक मिठाई का नाम है। इसलिए करिश्मा का नाम लोलो है। जबकि मेरा नाम तो यूं ही रख दिया गया।

गौरतलब है कि करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। पहले बच्चे का नाम तैमूर है। तैमूर हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। एक्ट्रेस के दूसरे बच्चे का नाम जेह है। बता दें कि तैमूर नाम रखने पर काफी विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर लोगों ने करीना और सैफ को इस नाम को लेकर काफी ट्रोल किया था।

Published on:
30 Jul 2021 01:21 pm