नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है। करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। दूसरी बार मां बनने के बाद से करीना सोशल मीडिया पर अपना प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस शेयर करती जा रही है। करीना ने बताया कि उन्होंने इस बार बेबी प्रोडक्ट्स की खूब शॉपिंग की थी। साथ ही कभी-कभी वो हंसते हुए रो भी पड़ती थी। करीना ने बताया कि उन्हें दूसरी प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स की चिंता थी। करीना ने सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अपने कई अनसुने किस्से शेयर किए हैं।