नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ वक्त पहले करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने जेह अली खान रखा है। इससे पहले उनका बेटा तैमूर अली खान है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी है। ऐसे में दो बार प्रेग्नेंट होने के बाद अब करीना ने अपनी किताब लॉन्च की है।