इससे पहले भी आराध्या का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में आराध्या महिलाओं पर एक बेहतरीन स्पीच देती हैं। वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। वीडियो में आराध्या कहती हैं, "मैं एक कन्या हूं। एक सपना हूं। एक नए युग का सपना। हम सब जागेंगे, एक नई दुनिया में। एक ऐसी दुनिया में, जहां मैं सुरक्षित रहूंगी। जहां मुझे प्यार मिलेगा। जहां मेरी इज्जत की जाएगी। एक दुनिया जहां मेरी आवाज़ अंहकार की इग्नोरेंस से शांत नहीं रहेगी। एक दुनिया जहां जिंदगी की किताब से ज्ञान मिलेगा। आराध्या की इस स्पीच को वहां बैठा हर शख्स बड़े ही गौर से सुन रहा होता है। वहीं, मां ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन उनका वीडियो रिकॉर्ड करते हैं।"