बॉलीवुड

Hrithik Roshan और Deepika Padukone की फिल्म ‘फाइटर’ का ऐलान, देखें शानदार टीजर

आखिरकार बन ही गई ऋतिक और दीपिका की जोड़ी दोनों की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) का हुआ ऐलान ऋतिक ने शेयर किया फिल्म का शानदार टीजर
2 min read
hrithik_roshan_deepika_padukone.jpg
Hrithik Roshan Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ अपनी फिल्म फाइटर का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। जिन्होंने सुपरहिट फिल्म वॉर का निर्देशन किया था।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के दो बड़े स्टार हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की थी। कई मौकों पर उनसे एक-दूसरे के साथ काम करने को लेकर सवाल भी किया गया है। फैंस भी ऋतिक और दीपिका को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब आखिरकार दोनों की जोड़ी बन ही गई। ऋतिक ने फाइटर फिल्म का टीजर जारी किया है। टीजर में उनकी आवाज सुनाई देती है। जिसमें वह कहते हैं- "दुनिया में मिल जाएंगे आशिक कई पर वतन से हसीं सनम नहीं होता, हीरों में सिमटकर सोने से लिपटकर मरते हैं कई पर तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं होता।"

उनकी इस लाइन को सुनकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारतीय सेना के किसी सोल्जर पर आधारित कहानी होगी। हालांकि ये तो आने वाले वक्त में ही साफ हो पाएगा। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए ऋतिक ने दीपिका की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि एक्सेप्शनल दीपिका के साथ मेरी पहली फ्लाइट लेने वाला हूं।

वहीं, दीपिका पादुकोण ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सपने सच होते हैं। दोनों की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं। हालांकि उन्हें अभी काफी लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

Published on:
10 Jan 2021 03:59 pm
Also Read
View All
Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था

‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान

जब अदनान सामी के “मेरी याद” गाने ने मचाई थी धूम, अब 24 साल बाद सिंगर ने शेयर किया BTS वीडियो, 230 किलो था वजन!