बॉलीवुड

मन ही मन इस एक्ट्रेसेज पर मरते हैं ऋतिक, यहां जाने सच…

एक वक्त था जब सुजैन को छोड़ ऋतिक ने किया था इनसे प्यार...
2 min read
• •
Jan 10, 2018
hrithik roshan
hrithik roshan

बॉलीवुड के सुपर हीरों कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन आज 44 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋतिक का पूरा नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। ऋतिक की फैंन फॉलोइंग न सिर्फ लड़कियों में देखी जाती है बल्कि लड़के भी उनके डांस के दीवाने है।

बचपन में थे इस बीमारी के शिकार...
ऋतिक रोशन जो आज एक सांस में लंबी से लंबी स्क्रिप्ट बोल जाते हैं। वो बचपन में एक छोटा सा शब्द बोलने में हकलाते थे। उनके पिता राकेश रोशन उन्हें इस बात के लिए बहुत डांटते भी थे। वो हमेशा कहते थे कि अगर अभिनय की दुनिया में आना है तो साफ बोलना बहुत जरूरी है।

बाल कलाकर के तौर पर भी किया काम ...
हमारे सुपर हीरो ऋतिक को एक्टिंग से इतना प्यार था कि वह बचपन से ही इस फील्ड में आना चाहते थे। लेकिन अपने हकलाने की आदत से वो परेशान थे। हालांकि इसके बावजूद ऋतिक ने बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में काम किया है। ऋतिक ने छोटी सी उम्र में फिल्म 'आशा' पहली बार में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। जो सन 1980 में आई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'आपके दीवाने' और 'भगवान दादा' में भी काम किया।

पहली फिल्म से बने सुपर स्टार...
ऋतिक ने बतौर लीड एक्टर के तौर पर सन 2000 में फिल्म कहो न प्यार है से अपने करियर की शुरूआत की। जो सुपर हिट रही। फिर क्या था इसके बाद ऋतिक ने एक के बाद एक सपुर हिट फिल्में दी।

बचपन से ही थे इस अभिनेत्रियों के दिवाने...
ऋतिक वैसे तो सुजैन से बेपनाह मोहब्बत करते हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनके दिल में किसी और की चालत धड़कती थी। आपको बता दें कि ऋतिक बचपन से ही अभिनेत्री मधुबाला और परवीन बॉबी पर मरते थे। उनकी दीवानी इस कद्र छाई थी उन पर कि उनकी फिल्मों को कई—कई बाद देखते थे ऋतिक।

लांग टाइम गर्लफ्रेंड को बनाया वाइफ...
ऋतिक ने अपनी पहली फिल्म के हिट होते ही उसी साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन खान ने शादी की। ऋतिक के दो बेटे रेहान और रिदान हैं। जो अपने पिता की तरह ही बहुत हैंडसम है।

रिश्तें में आई दरार...
ऋतिक और सुजैन ने शादी के 14 साल बाद (साल 2014 में) दोनों कानूनी तौर पर एक दूसरे से अलग हो गए। आपको बता दें कि तलाक के बावजूद भी दोनों के बीच के रिश्ते पूरी तरह से खत्म नही हुए है। शायद इसका कारण उनके बीच की दो कडियां यानी उनके बेटे है।

सुजैन ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई...
दोनों के बीच अलगाव के बावजूद ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बहुत ही खूबसूरत अंदाज में बर्थडे की बधाई दी। उन्होंने अपनी और ऋतिक की सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा..."तुम हमेशा.. हमेशा मेरी जिंदगी की रोशनी बने रहोगे, जन्मदिन मुबारक"। इन शब्दों से इनके बीच का प्यार साफ नजर आता है।

Updated on:
10 Jan 2018 02:31 pm
Published on:
10 Jan 2018 10:42 am
Also Read
View All
सुप्रीम कोर्ट में दर्द छलकने के बाद राजपाल यादव ने बाहर आकर दिया पहला बयान, बोले- 100 फिल्में करता हूं तो लोन क्यों लूंगा

विजय सलगांवकर की जीत के पीछे कौन? ‘दृश्यम 3’ के तीन छुपे हीरो, जिनके बिना अधूरा है विजय का प्लान

क्लाइमैक्स बदले जाने की रिपोर्ट्स के बीच सलमान की ‘मातृभूमि’ पर आया अपडेट, सेंसर बोर्ड के पास जल्द जाएगी फिल्म

कभी ‘लड़ाकू मुर्गी’ तो कभी बताया शर्मनाक, श्वेता-अमिताभ को भी घसीट चुकीं एक्ट्रेस, अब फिर कंगना रनौत ने जया बच्चन पर बोला हमला

‘आप राहुल गांधी जैसे दिखते हैं’ फरदीन खान का नया पोस्ट हुआ वायरल, फैंस लुटा रहे नए लुक पर प्यार