7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आप राहुल गांधी जैसे दिखते हैं’ फरदीन खान का नया पोस्ट हुआ वायरल, फैंस लुटा रहे नए लुक पर प्यार

Fardeen Khan instagram Post: फरदीन खान का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूरज की रोशनी में उनकी त्वचा पर एक खास गोल्डन ग्लो दिख रहा है। तस्वीर के साथ फरदीन ने रॉबर्ट केंट का एक गहरा नोट लिखा है।
3 min read
Google source verification
Fardeen Khan instagram Post on life journey this quiet return to myself

फरदीन खान ने शेयर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/@fardeenfkhan)

Fardeen Khan Post: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान (Fardeen Khan) अपनी शानदार वापसी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी निजी जिंदगी और विचारों को शेयर करने वाले फरदीन ने अब नया पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी फोटो है और मशहूर लेखक रॉबर्ट केंट (Robert Kent) का गहरा विचार लिखा है, जिसमें जिंदगी की आपाधापी से दूर शांति, वर्तमान में मौजूदगी और खुद की ओर लौटने की खूबसूरत बात कही गई है।

फरदीन खान ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

फरदीन खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक बेहद शानदार सनकिस्ड शर्टलेस (Shirtless) तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सूरज की मद्धम किरणें सीधे उनकी त्वचा पर पड़ रही हैं, जिससे उनके चेहरे पर एक अद्भुत 'गोल्डन ग्लो' साफ नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ फरदीन ने रॉबर्ट केंट की पंक्तियों को कैप्शन में लिखा है।

फरदीन खान ने लिखा, "मुझे रोशनी मिलती है। मुझे शांति मिलती है। पक्षी जागते हैं, दुनिया सांस लेना शुरू करती है। खोजने के लिए कुछ नहीं। बनने के लिए कुछ नहीं। बस यह पल, यह सांस, यह शांत वापसी खुद के पास। और थोड़ी देर के लिए, मैं बस यहीं हूं। - रॉबर्ट केंट।

फरदीन की यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, और फैंस उनके इस नए और शांत अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, "शानदार फोटो है।" दूसरे ने लिखा, "हर दिन एक नया प्रकाश दुनिया को चलाता रहता है...इसे जारी रखें श्री खान।" एक और ने लिखा, "आप राहुल गांधी जैसे दिखते हैं।"

'प्रेम अगन' से 'हीरामंडी' तक का सफर

बता दें, फरदीन खान ने साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'जंगल', 'प्यार तूने क्या किया', 'भूत', 'देव', 'नो एंट्री' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी कई सुपरहिट और यादगार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। हालांकि, करियर में कुछ उतार-चढ़ाव और व्यावसायिक असफलताओं के बाद, साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से एक लंबा ब्रेक ले लिया था।

साल 2024 में फरदीन ने दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi) से बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी की। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर में लाहौर के हीरामंडी इलाके की तवायफों और ब्रिटिश राज के बीच संघर्षों को दर्शाती इस सीरीज में फरदीन के काम को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा।

मराठी सिनेमा की फिल्म 'राजा शिवाजी' में आए नजर

फरदीन खान को अभिनेता रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी भव्य ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) जो 1 मई 2026 को रिलीज हुई थी, उसमें देखा गया था। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस बहुभाषी फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे, जबकि फरदीन खान के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, महेश मांजरेकर और भाग्यश्री जैसे दिग्गजों ने अभिनय किया है।

75 करोड़ रुपये के बजट में मराठी और हिंदी में एक साथ निर्मित 'राजा शिवाजी' मराठी सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे महंगी और भव्य फिल्म मानी जाती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग