7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kiara Advani Second Pregnancy: दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, अनाउंस की प्रेग्नेंसी

Kiara Advani announces second pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। कपल ने बेहद प्यारा पोस्ट भी शेयर किया है।
2 min read
Google source verification
Sidharth malhotra kiara advani announces second pregnancy and big sister saraayah greatest gift

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी गुडन्यूज (Photo Source- Instagram/kiaraaliaadvani)

Kiara Advani Second Pregnancy: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के घर जल्द ही एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है। इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारी पोस्ट शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की है। इस खुशखबरी की सबसे खास बात यह रही कि कपल ने अपनी नन्ही बेटी साराया को भी इस खास ऐलान का हिस्सा बनाया।

कियारा आडवाणी दूसरी बार बनने वाली हैं मां

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, "एक बार फिर सबसे बड़े तोहफ़े से खुश हूं हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा है।"

शेयर किए गए पोस्ट में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बड़ी बेटी साराया तीनों मिलकर हाथों में छोटी-छोटी बुनी हुई बेबी बूटीज (छोटे बच्चे के जूते) की एक नई जोड़ी थामे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ठीक वैसी ही है जैसी उन्होंने पिछले साल अपनी पहली बेटी साराया के जन्म से पहले शेयर की थी।

2025 में दिया था कियारा ने अपनी पहली बेटी को जन्म

बता दें, पिछले साल नवंबर (2025) में ही कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। बेटी साराया के आने के बाद कियारा ने तुरंत काम पर वापसी की और यश (Yash) के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) की शूटिंग पूरी की। राज शमानी के पॉडकास्ट में मदरहुड पर बात करते हुए कियारा ने कहा था कि मां बनने के बाद वह पूरी तरह से एक अलग इंसान बन गई हैं और मातृत्व ने उन्हें "और भी ज्यादा शेरनी" बना दिया है।

'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर वॉर-ड्रामा फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) के सेट पर शुरू हुई थी। फिल्म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा का अमर किरदार निभाया था। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में रिश्ते पर मुहर लगने के बाद, इस जोड़े ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर (सूर्यगढ़ पैलेस) में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के महज डेढ़ साल बाद उनके घर बेटी साराया का जन्म हुआ और अब यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।