बॉलीवुड

‘धुरंधर’ की राजनीति पर इस एक्टर को था ऐतराज, ट्रेलर देख बदला मूड दिया ऐसा बयान

dhurandhar 2 trailer: 'धुरंधर' फिल्म की राजनीति और कहानी को लेकर इस एक्टर ने शुरुआत में कुछ ऐतराज जताया था, लेकिन जब 'धुरंधर 2' का ट्रेलर देखा तो उनका मूड पूरी तरह से बदल गया, तो आईए जानते है इसके पीछे की पूरी कहानी...

2 min read
Mar 09, 2026
फिल्म- 'धुरंधर' (फोटो सोर्स: IMDb)

dhurandhar 2 trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' यानी धुरंधर 2 का जितना इंतजार था, उससे पहले मेकर्स ने 19 मार्च के रिलीज से पहले इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। साथ ही, फिल्म का बैकग्राउंड भी काफी चर्चा में है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस ट्रेलर की तारीफ करते हुए दिखे है।

ये भी पढ़ें

एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस से की ये खास अपील

एक्टर ने धुरंधर फिल्म पर दी अपनी प्रतिक्रिया

एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'कहा था ये पर्सनल है, ट्रेलर आ गया है। सिर्फ 18 मार्च को पेड प्रीव्यू की बुकिंग करें।' बता दें, इस फिल्म का पोस्टर गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद के अवसर पर 19 मार्च को थिएटरों में रिलीज किया जानेवाला है ।

इतना ही नहीं, ट्रेलर रिलीज होते ही कमेंट सेक्शन में ऋतिक रोशन ने हार्ट, आग और ताली बजाने वाले इमोजी के साथ लिखा, "बहुत अच्छा, मार डाला।' दरअसल, इससे पहले भी ऋतिक रोशन ने पहली धुरंधर फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने इसे कुछ खास पसंद नहीं किया था और उन्होंने फिल्म में दिखाई गई राजनीति से सहमति नहीं जताई।

फिल्म ने कहानी कहने की शैली में नया मुकाम हासिल किया

ऋतिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये भी लिखा था कि उन्हें ये फिल्म अब जाके पसंद आई है और वे ऐसे निर्देशक पसंद करते हैं जो कहानी को इतने मजबूती से पेश करें और दर्शक उनकी बात समझ सकें। वे मानते हैं कि धुरंधर फिल्म ने कहानी कहने की शैली में नया मुकाम हासिल किया है। वे ये मानते हैं कि वरिष्ठ फिल्ममेकर होने के नाते फिल्म के राजनीतिक पहलू पर बहस हो सकती है, लेकिन फिल्म के कहानी पेश करने के अंदाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

बता दें, धुरंधर फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपए का जबरदस्त कारोबार किया था। दरअसल, अब फैंस बेसब्री से धुरंधर 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, उम्मीद है कि नई फिल्म भी पहले पार्ट की तरह धमाकेदार साबित होगी।

Published on:
09 Mar 2026 08:34 am
Also Read
View All

अगली खबर