बॉलीवुड

ऋतिक ने ‘सुपर 30’ की सक्सेस पार्टी में खोला मां से जुड़ा राज,जानकर आपको भी होगा आश्चर्य

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही अपनी फिल्म सुपर 30 (Super 30) की सफलता का जश्न (Super 30 success party) मनाया।
2 min read
Nov 16, 2019
Hrithik roshan with mother
Hrithik roshan with mother

एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही अपनी फिल्म सुपर 30 (Super 30) की सफलता का जश्न (Super 30 success party) मनाया। इस मौके पर उन्होंने एक डिनर का आयोजन किया। इस डिनर पार्टी में उन्होंने गणितज्ञ आनंद कुमार (Anand Kumar) को भी आमंत्रित किया। आनंद कुमार पर बनी यह बायोपिक जुलाई में रिलीज हुई थी। इसमें एक्टर ने गणितज्ञ की भूमिका निभाई थी। फिल्म के रिलीज होने के तुरंत बाद ऋतिक अपनी अपनी दूसरी फिल्म 'वॉर' (War) में बिजी हो गए थे। इसलिए वे 'सुपर 30' की सफलता का जश्न नहीं मना सके थे।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता से प्रसन्न ऋतिक ने कहा, 'एक खुशनुमा शाम। मेरी मां ने थियेटर में जाकर 9 बार 'सुपर 30' देखी है, लेकिन आनंद सर और उनके भाई प्रणव से मिलने का उन्हें कभी मौका नहीं मिला था। अब हम सभी साथ बैठे और 'सुपर 30 के मुश्किल सफर को हमने मुस्कराते हुए याद किया और खूब हंसे।'

वहीं आनंद कुमार ने कहा, 'इस कहानी को पब्लिक के बीच ले जाने के लिए मैं ऋतिक रोशन और 'सुपर 30' की पूरी टीम का बहुत आभारी हूं। ऋतिक जितने अच्छे इंसान हैं, उतने ही अच्छे अभिनेता हैं। इस भूमिका को सही तरीके से निभाने वाला मुझे कोई और नजर नहीं आया।'

Published on:
16 Nov 2019 11:14 am