बॉलीवुड

ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को भेजा था कानूनी नोटिस… 10 साल बाद ‘ड्रामा क्वीन’ का चौंकाने वाला पोस्ट आया सामने

Kangana Ranaut Controversy: ‘कामयाबी जहर बन गई और जिंदगी नरक बन गई…’ कुछ ऐसा ही बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है। आगे उन्होंने लिखा… पढ़िए पूरी खबर।

2 min read
Jan 17, 2026
ऋतिक रोशन-कंगना रनौत लीगल नोटिस विवाद (इमेज सोर्स: वायरल एक्स)

Kangana Ranaut Shocking Post: सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक को फॉलो करते हुए कंगना रनौत ने 2016 की उन कड़वी यादों को साझा किया है, जब उनके और ऋतिक रोशन के बीच कानूनी नोटिसों की लंबी जंग चली थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने नए पोस्ट में कंगना ने उस दौर को याद करते हुए लिखा कि कैसे कामयाबी जहर बन गई थी और जिंदगी नरक जैसी लगने लगी थी। मीडिया ट्रायल से लेकर निजी संघर्षों तक, 2016 उनके करियर और निजी जीवन पर गहरी छाप छोड़ गया और 10 साल बाद उनका यह चौंकाने वाला पोस्ट फिर सुर्खियों में है।

ये भी पढ़ें

करिश्मा कपूर तलाक के पेपर्स पेश करें… सुप्रीमकोर्ट की खरी-खरी, 30 हजार करोड़ की वसीयत का मुद्दा गरमाया

मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई थी, लेकिन…

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा- “अचानक सब लोग 2016 को क्यों मिस कर रहे हैं? यह मेरे करियर का एक जरूरी पड़ाव था, क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई, लेकिन फिर 2016 के जनवरी में मेरे एक कलीग ने मुझे वह विवादित लीगल नोटिस भेजा, जिसने इंडस्ट्री को हिला दिया और इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स में बांट दिया। सफलता जहर बन गई और जिंदगी नरक बन गई। लोगों ने पक्ष लिए और कई और कितनी लड़ाइयां हुईं।

अगर दस साल पहले मुझे पता होता कि 2026 में मैं अपने सभी मील्स में कार्ब्स खाउंगी, बहुत हसूंगीं और 2016 का सारा ड्रामा कुछ सालों बाद किसी के लिए कोई मायने नहीं रखेगा, तो सच कहूं तो मैं उस समय इतनी दुखी नहीं होती। भगवान का शुक्र है कि यह 2016 नहीं है और हम 2026 में हैं।

कंगना को मिला था प्यार में धोखा

बता दें साल 2016 कंगना के लिए सचमुच एक दर्दनाक याद बन गया था। इसी साल उन्होंने खुलकर बताया कि उनका और ऋतिक रोशन का रिश्ता कैसा था और कैसे? उनके मुताबिक, एक बड़े फिल्ममेकर के बेटे ने उन्हें धोखा दिया। कंगना ने तो ऋतिक को अपना ‘पूर्व पागल प्रेमी’ तक कह दिया था।

इसके बाद ऋतिक ने तुरंत कानूनी कदम उठाते हुए कंगना को नोटिस भेजा और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। लेकिन यह मामला यहीं नहीं रुका… दोनों के बीच नोटिस पर नोटिस चलता रहा और विवाद और ज्यादा उलझता गया। कंगना ने तो ऋतिक और उनके पिता पर जान से मारने की धमकी देने तक के आरोप लगाए। आखिरकार समय बीतने के साथ यह पूरा मामला शांत हो गया, लेकिन 2016 की यह कड़वी कहानी आज भी सुर्खियों में लौट आती है।

ये भी पढ़ें

ढाई करोड़ की चमचमाती Tesla Cybertruck में दिखे संजय दत्त, Video इंटरनेट पर वायरल

Also Read
View All

अगली खबर