बॉलीवुड

‘अगर सलमान स्टार बन गया तो मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा’, जब सल्लू भाई को लेकर फिल्म निर्देशक ने कह दी थी ये बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। सलमान का स्टारडम देखते ही बनता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जिसमें फिल्म निर्देशक ने कहा था कि अगर सलमान स्टार बन गए तो मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा।
3 min read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 9:03 AM IST
kick-salman-khan.jpg

बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान कई दिलों की धड़कन है। उनकी फिल्मों से लेकर उनकी एक झलक पाने के लिए भी उनके फैंस काफी लंबा इंतजार करते हैं। सलमान खान के स्टारडम से हर कोई वाकिफ है और इनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों करोड़ों में है। सलमान खान ना सिर्फ अपनी एक्टिंग, कॉन्ट्रोवर्सी और कुछ किस्से कुछ के लिए भी जाने जाते हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जब सलमान खान ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और बीवी हो तो ऐसी फिल्म से अपना डेब्यू किया था उसके लिए उन्हें सिर्फ 11 हजार रुपए मिले थे। वही फिल्म के निर्देशक का कहना था कि अगर सलमान खान स्टार बन जाते हैं तो वह इंडस्ट्री छोड़ देंगे। आइये जानते है पूरा किस्सा।

दरअसल, सलमान खान ने बीवी हो तो ऐसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ रेखा और फारुख शेख भी थे। इस फिल्म को करीब 33 साल पूरे हो गए हैं। बीवी हो तो ऐसी फिल्म करने के बाद धीरे-धीरे करके सलमान एक्टिंग के करियर में आगे बढ़ने लगे। वहीं सलमान को लेकर फिल्म के निर्देशक का कहना था कि अगर वह स्टार बन जाते हैं तो मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा, इस बात की जानकारी बीवी हो तो ऐसी फिल्म के निर्माता सुरेश भगत ने उजागर की थी।

सुरेश भगत ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सलमान खान की पर्सनालिटी को देखकर लगता है कि वह बहुत लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर सकते हैं और उनके दिलों में बस सकते हैं। वहीं फिल्म निर्देशक जैकी बिहारी के विचार को बताते हुए सुरेश भगत आगे कहते हैं कि निर्देशक ने मुझसे कहा था कि कभी अगर सलमान स्टार बन गया तो वे इंडस्ट्री छोड़ देंगे गौरतलब है कि उन्होंने आज इंडस्ट्रीज छोड़ भी दी है। आपको बता दें कि बड़ी ही अजीबोगरीब परिस्थिति में सलमान खान को बीवी हो तो ऐसी फिल्म मिली थी।

इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने एक रियलिटी शो दस का दम में बताया था कि मैं आपको बीवी हो तो ऐसी से जुड़ा एक किस्सा बताता हूं। मैं बिहारी साहब से दो-तीन साल पहले मिला था, जिसको लेकर मैंने उनसे पूछा था कि आपने मुझे उस फिल्म में साइन क्यों किया ? इसके जवाब में उन्होंने मुझे बताया कि कई स्टार्स ने उनकी इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। सलमान खान जैकी बिहारी से जुड़ी बात को बताते हुए कहते हैं कि ऐसे में उन्होंने ठान लिया था कि जो भी ईडियट्स इस गैराज में आएगा मैं उसको साइन करूंगा और मुझे लगता है कि उस टाइम गैराज में एंट्री मैंने ही की थी। बताया जाता है कि बीवी हो तो ऐसी फिल्म में सलमान खान ने जो कपड़े पहने थे वह उनके खुद के कपड़े थे। इसके साथ ही उस फिल्म में खुद को देखने के बाद सलमान दुआ करते थे कि कोई उस फिल्म को ना देखे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन