बॉलीवुड

‘गुटखे की पीक से 70 साल पुराने हावड़ा ब्रिज की सेहत खराब हो रही है’, जब IAS ऑफिसर ने Shahrukh, Akshay, Ajay और Amitabh से मांगा जवाब

इन दिनों शाहरुख खान (SRK), अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का तंबाकू विज्ञापन को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल में एक IAS ऑफिसर ने कोलकाता के हावड़ा ब्रिज की तस्वीर शेयर करते हुए इन स्टार्स से जवाब मंगा है.
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 5:20 PM IST
'गुटखे की पीक से 70 साल पुराने हावड़ा ब्रिज की सेहत खराब हो रही है', जब IAS ऑफिसर ने Shahrukh, Akshay, Ajay और Amitabh से मांगा जवाब
'गुटखे की पीक से 70 साल पुराने हावड़ा ब्रिज की सेहत खराब हो रही है', जब IAS ऑफिसर ने Shahrukh, Akshay, Ajay और Amitabh से मांगा जवाब

जब से बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने तंबाकू विज्ञापन को लेकर माफी मांगी तब से ही शाहरुख खान (SRK) और अजय देवगन (Ajay Devgn) का तंबाकू विज्ञापन को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले पर हर दिन किसी न किसी की कोई न कोई प्रतिक्रिया सामने आ रही है. भले ही अक्षय ने माफी मांगली हो, लेकिन कुछ लोग अब भी उनसे इस बात का जवाब मांग रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐेसा कदम उठाया क्यों था?

इसी बीच IAS ऑफिसर ने कोलकाता के मशहूर हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge Kolkata) की तस्वीर शेयर की है, जिसके खंभे गुटखे की पीक से लाल हुए पड़े हैं. साथ ही उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से ये सवाल किया है कि ये सब कब बंद होगा. उन्होंने ट्वीट पर इन सभी स्टार्स को टैग करते हुए लिखा 'कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ने कहा है कि गुटखा की पीक के चलते मशहूर 70 साल पुराने पुल की सेहत खराब हो रही है. एक तरह से गुटखा-चबाने वाले हावड़ा ब्रिज पर हमला कर रहे हैं'.

इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसमें वो लिखते हैं 'देखिए ‘गुटका प्रेमियों’ की सुविधा के लिए ‘कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट’ ने कितना बढ़िया उपाय किया है. अब गुटका थूकने वालों को कोई ‘अपराध बोध’ का सामना नहीं करना होगा. साथ ही पुल की रक्षा भी ‘गुटके की हानिकारक केमिकल’ से की जा सकेगी'. उनके ये दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर गुटखा-पान मसाला को लेकर हर तरह चर्चा तेज होती जी रही है.

बता दें कि तंबाकू के विज्ञापन में अक्षय कुमार की एंट्री के बाद से ही इंटरनेट पर यूजर्स गुटखा खाने वालों और उसका विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड स्टार्स की आलोचना कर रहे हैं. अब अक्षय कुमार के बाद लिस्ट में शाहरुख खान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल में गुटखा या पान मसाला (दोनों तंबाकू उत्पाद) की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन