साथ ही उनके साथ अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं, जिसपर उनके फैंस दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस अपने कुछ फैसलों को लेकर आज भी पछताती हैं. जी हां, जूही को आज भी इस बात का पछतावा है कि वो इतनी बिजी रहा करती थी कि उनके हाथ से कई सुपरहिट फिल्में निकल गईं. उस दौर में उनके पास काम की कमी नहीं थी इसलिए एक्ट्रेस को कई फिल्मों के ऑफर ठुकराने पड़े थे.