8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो मुझसे बेहतरीन और शानदार है’, इस एक्ट्रेस को खुद से बेहतर मांनती हैं Rekha

बॉलीवुड की एवरग्रीन और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो खुद को बेहतर नहीं मानती. उन्होंने उस एक्ट्रेस का जिक्र करते हुए कहा था कि 'बेहतरीन और शानदार हैं'.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 23 Apr 2022, 3:13 PM IST

'वो मुझसे बेहतरीन और शानदार है', इस एक्ट्रेस को खुद से बेहतर मांनती हैं Rekha

'वो मुझसे बेहतरीन और शानदार है', इस एक्ट्रेस को खुद से बेहतर मांनती हैं Rekha

बॉलीवुड में कई हसीन और खूबसूरत एक्ट्रेस आईं और गईं, लेकिन उनमें से कुछ ही एक्ट्रेस हैं, जिनके यादें आज भी लोगों के जहन और दिलों में चाजा है. उन्हीं में से एक इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) है, जिन्होंने से अपनी खूबसूरती, डांस और एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई है. आज भी रेखा बेहद खूबसूरत और यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं. आज भी भारी संख्या में लोगों उनके दीवाने हैं. उनके किरदारों और गानों को लोग कभी भूलते नहीं.

आज भी रेखा लोगों के लिए सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर मानी जाती हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रेखा खुद को बेहतर एक्ट्रेस नहीं मानती. वो उनसे बेहतर होने का खिताब इंडस्ट्री की किसी और ऐक्ट्रेस को मानती हैं. जी हां, अपने एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने उस एक्ट्रेस के बारे में बताया था कि 'बेहतरीन और शानदार हैं'. रेखा ने ये बात अपने दौर की दमदार एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) के लिए बोली थी.

यह भी पढ़ें:अपनी मां की कुछ यूं नकल उतारती हैं Shahrukh Khan की लाडली Suhana Khan, देखें वीडियो


एक बार रहो रेखा अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि सभी को अपना दीवाना बनाने वाली रेखा अपने से ज्यादा बेहतर स्मिता पाटिल को मानती हैं. रेखा को स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. रेखा को एक बार सिनेमा क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया था.


उस दौरान उन्होंने कहा था कि 'मुझे खुशी है कि मुझे स्मिता के नाम पर पुरस्कार मिला. मैं यही कहना चाहती हूं कि आप सभी ने यह बहुत अच्छा किया है कि आपने पहला स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार मुझे देने का फैसला किया है, क्योंकि मुझे लगता है कि सिर्फ मुझे ये पुरस्कार पाने का अधिकार है'.


साथ ही रेखा ने भी कहा था कि 'ये पुरस्कार उनकी श्रेष्ठता का प्रतीक है, जिसमें उनकी अभिनय क्षमता, डांस क्षमता या कैमरे के सामने बेखौफ आने की क्षमता या भूमिकाओं को चुनना या जिस तरह से वो हर क्षण जीती थीं और जिस तरह एक शब्द कहे बिना वह अपनी खूबसूरत आंखों से बोलती थीं'.


रेखा ने आगे कहा था कि 'मैं ये इसलिए नहीं कह रही कि मैंने उनके नाम का पुरस्कार जीता है, बल्कि वह मुझे बेहतरीन और शानदार अभिनेत्री लगती थीं. मुझे ये 30 वर्ष पहले ही महसूस हो गया था, जब मैंने उनकी सभी फिल्में देखने का निर्णय लिया. आज, मैं कह सकती हूं कि वह मेरी तुलना में और किसी और की तुलना में बेहतर अभिनेत्री थीं'.

यह भी पढ़ें:'धूम 3' में Aamir Khan के बचपन का किरदार निभाने वाला ये बच्चा आज देता है स्मार्टनेस में उनको भी मात