बॉलीवुड

पिता सैफ की शादी में नवाबी अंदाज में पहुंचे थे बेटे इब्राहिम, छोटी मां करीना के दिखे बेहद करीब

एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर परिवार की अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सबा ने भाई सैफ-करीना की शादी की कुछ तस्वीरों की वीडियो शेयर की है। जिसमें सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान क्यूट अंदाज देखने को मिला।
2 min read
Ibrahim Ali Khan Looks Cute In Saif-Kareena Wedding
Ibrahim Ali Khan Looks Cute In Saif-Kareena Wedding

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक सैफ अली खान ने दूसरी शादी एक्ट्रेस करीना कपूर संग की थी। जिन्हें अब इंडस्ट्री में छोटी बेगम के नाम से जाना जाता है। सैफ की पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह थीं। जिनके साथ उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सैफ बेशक अमृता से अलग हो गए थे, लेकिन बच्चों संग हमेशा उनका लगाव देखने को मिला। वहीं अमृता ने भी कभी अपने बच्चों को सैफ से मिलने से नहीं रोका। यही वजह थी कि अमृता ने दोनों बच्चों को सैफ की दूसरी शादी में भी भेजा था।

सबा पटौदी ने शेयर सैफ-करीना से जुड़ा खास वीडियो

सैफ की बहन सबा पटौदी अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सबा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सैफ-करीना की शादी की झलक देखने को मिल रही है। सबा ने जो वीडियो पोस्ट की है। उसमें सैफ की शादी की तीन तस्वीरों की फ्रेम नज़र आ रहे हैं।

पहली तस्वीर में सैफ-करीना दुल्हा-दुल्हन बने हुए नज़र आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सैफ-करीना संग पूरा परिवार फोटो क्लिक करवाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं तीसरी तस्वीर में सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी की तस्वीर नज़र आ रही है।

पापा सैफ की शादी में बेटे इब्राहिम का नवाबी लुक

इस वीडियो में इब्राहिम अली खान का नवाबी लुक सबका ध्यान खींच रहा है। इब्राहिम दादी शर्मिला टैगोर संग बैठे हैं और पूरे परिवार संग तस्वीर क्लिक करा रहे हैं। गोल्डन शेरवानी में इब्राहिम बेहद ही क्यूट नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा है कि 'फैमिली। मेजर मिसिंग।' हाल ही में सबा ने सोशल मीडिया सारा के बचपन की तस्वीर पोस्ट की ।

चार बच्चों के पिता हैं बने सैफ अली खान

वैसे आपको बता दें सैफ अली खान अब चार बच्चों को पिता बन चुके हैं। करीना संग शादी के बाद सैफ के दो बच्चे हुए। करीना-सैफ के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है। जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनस की वजह से छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम अभी तक उन्होंने बताया नहीं है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
24 Jun 2021 07:43 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’