बॉलीवुड

सैफ की वेबसीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ को देखकर कुछ ऐसा था उनके बेटों का रिएक्शन, एक्टर ने बताई ये खास बात

सैफ ने एक और खास बात मीडिया के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि इस सीरीज को देखने के बाद उनके बेटे का क्या रिएक्शन था।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 10:10 AM IST
ibrahim and taimur reaction saif ali khan web series secret games
ibrahim and taimur reaction saif ali khan web series secret games

बॅालीवुड स्टार सैफ अली खान हाल में नेटफ्लिक्स की पहली इंडियन ओरिजनल सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में मुख्य किरदार निभाते नजर आए। लोगों द्वारा इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में सैफ सरताज सिंह नाम के पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आए जिसके सामने मुंबई शहर को बचाने की जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा इस वेब सीरीज नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार में दिखाई दिए। कहा जा सकता है कि सैफ के लिए यह सीरीज सफल साबित हुई।

Bebo #Kareenakapoorkhan

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

हाल में इस बारे में जब सैफ अली खान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, ‘शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और यह उत्साह जगाने वाली हैं। यह एक सुखद अनुभव है कि इसे ग्लोबली सराहा जा रहा है, उन रिव्यूवर के द्वारा जो सामान्य तौर पर मेरी फिल्मों को रिव्यू नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने इस शो का रिव्यू किया है। उन्होंने इसे इंटरनेशनली टक्कर देने वाला पाया है और यह रिमार्क शो की कास्ट एवं क्रू के साथ ही फैंटम फिल्म्स के लिए शानदार उपलब्धि है। अच्छी बात है कि भारत में बने हुए शो को दुनिया देख रही है।’

इसके अलावा सैफ ने एक और खास बात मीडिया के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि इस सीरीज को देखने के बाद उनके बेटे का क्या रिएक्शन था। सैफ ने कहा कि, ‘मेरा सबसे छोटा बच्चा अभी बोल नहीं पाता है, लिहाजा उसने कुछ भी नहीं कहा। मेरे बाकी बच्चों ने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मैं नहीं जानता ऐसा क्यों है। हां, इब्राहिम को यह सीरीज काफी पसंद आई। उसे इससे प्यार हो गया, लेकिन सारा इन दिनों शूटिंग में मशगूल है।’

इसके अलावा करीना को लेकर सैफ ने कहा,‘करीना को भी यह शो काफी पसंद आया है, हालांकि उन्होंने इसके कुछ ही हिस्से देखे हैं।’

बता दें इन दिनों सैफ अपनी हिट फिल्म 'गो गोआ गॉन' का सीक्वल पर विचार कर रहे हैं। सैफ ने वर्ष 2013 में गो गोआ गॉन बनाई थी। सैफ अली अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। सैफ ने कहा, हम 'गो गोवा गॉन 2'कर रहे हैं। 'ये एक एक्साइटिंग आइडिआ है और मुझे बहुत पसंद आया है। सिक्वल में मैं फिर से बोरिस बन कर लौटूंगा लेकिन इस बार मैं दूसरे मिशन पर रहूंगा।

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान