बॉलीवुड

IFFI 2024: रणबीर कपूर ने सुनाया दादा राज कपूर से जुड़ा किस्सा, टॉफी के लिए करवाते थे ये काम

IFFI 2024: रणबीर कपूर हाल ही में 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने दाजा राज कपूर से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया।
2 min read
Nov 26, 2024
IFFI 2024 Ranbir Kapoor narrated an anecdote related to grandfather Raj Kapoor

IFFI 2024: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर हाल ही में 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में शामिल हुए। यहां उनके दादा और इंडियन सिनेमा के शोमैन राज कपूर को श्रद्धांजलि दी। इस सत्र में रणबीर कपूर और अनुभवी फिल्म निर्माता राहुल रवैल ने भी भाग लिया।

यहां रणबीर कपूर ने अपने बचपन से जुड़ा किस्सा लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे राज कपूर अपने पोते-पोतियों से कितना प्यार करते थे और कैसे एक बार उन्हें दादा राज कपूर ने चीटियों से बचाने के लिए आधी रात को दौड़े चले आए थे।

रणबीर कपूर ने बताया कि सभी बच्चे करीना, लोलो और रिद्दिमा दादा के कमरे में जाते थे। उनके फ्रिज में रखी टॉफी खाने। कैरमल की इन टॉफियों को पाने के लिए एक एक्ट करना होता था। सभी बच्चे लाइन में लगते और कहते सलाम, राज कपूर के गाल पर किस करते। तब उन्हें वो टॉफी मिलती।

इसके बाद रणबीर ने बताया कि कैसे एक बार जब वो छोटे थे तो उन्हें चीटियों से बचाने के लिए आधी रात को दौड़े चले आए थे राज कपूर। दरअसल, सभी कहीं बाहर गए थे वहां रणबीर भी थे। तब वो बहुत छोटे थे, उन पर चीटियां चढ़ने लगी। पैरों पर चीटियां काटने लगी, ये बात जैसे ही राज कपूर को पता चली तो वो अपनी पार्टी छोड़ दौड़े चले आए।

रणबीर के पास पहुंचकर उन्हें गोदी में उठाया और बाथरूम में लेकर गए। उनके पैर धुलवाए और प्यार से उन्हें पोछा भी। रणबीर ने बताया कि राज कपूर उनसे बहुत प्यार करते थे।

कार्यक्रम का समापन करते हुए, रणबीर कपूर ने श्रद्धांजलि आयोजन के लिए आईएफएफआई के प्रति आभार व्यक्त किया और दर्शकों से राज कपूर के कालातीत कार्यों को फिर से देखने और संजोने का आह्वान किया।