बॉलीवुड

IMS 2018: आॅडियंस ने सुरेश वाडेकर से की इस गाने की फरमाइश

सुरेश वाडेकर ने अपने अंदाज में एक से बढ़कर एक क्लासिकल और बॉलीवुड सॉन्ग सुना कर सभी का मनोरंजन किया

less than 1 minute read
Oct 15, 2018
suresh wadkar

राजस्थान पत्रिका की पेट्रनशिप में आमेर के कूकस स्थित फेयरमॉन्ट होटल में तीन दिनों तक चले इस म्यूजिक समिट के दूसरे दिन का सबसे चर्चित सेशन डिवाइन मॉर्निंग रहा, इसमें बॉलीवुड सिंगर सुरेश वाडेकर ने अपने अंदाज में एक से बढ़कर एक क्लासिकल और बॉलीवुड सॉन्ग सुना कर सभी का मनोरंजन किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मराठी आध्यात्मिक शैली 'अभंग' से की।

आॅडियंस ने की फरमाइश:
इसके बाद ऑडियंस की फरमाइश पर 'लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है...' को सुनाकर खूब चर्चा बटोरी। आखिर में उन्होंने 'इस शहर में हर शख्स परेशान क्यों है' को सुनाकर जमकर वाह-वाह पाई।

पंचम अनमिक्सड फिल्म की हुई स्क्रीनिंग
समिट में आर डी बर्मन पर आधारित पंचम अनमिक्सड फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म को बह्मनंद सिंह ने बनाया है। स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने कहा कि पंचम दा एक ऐसे पंछी की तरह थे.. जिन्हें कोई बांध नहीं पाया इसमें बॉलीवुड के नामचीन सिंगर म्यूजिक कंपोजर डायरेक्टर और एक्टर्स के जरिए पंचम दा की कहानी को बयां किया गया है।

ये भी पढ़ें

एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट में जस्सी के गानों पर झूमा जयपुर
Published on:
15 Oct 2018 11:00 am
Also Read
View All