6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट में जस्सी के गानों पर झूमा जयपुर

इनके साथ प्रसिद्ध फोक सिंगिंग ग्रुप मंगनियार भी मंच पर मौजूद था
2 min read
Google source verification
jasbir jassi

jasbir jassi

सिंगर जसबीर जस्सी का मंच पर आना और ऑडियंस का तालियों से अभिवादन करना। राजस्थान पत्रिका पेट्रर्न एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट में शनिवार रात जस्सी ने पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी गानों की ऐसी महफिल जमाई कि जयपुरवासी देर रात तक झूमते रहे। जस्सी ने 'द ग्रेट बिग इंडियन वेडिंग' कॉन्सर्ट में अपने ग्रुप के साथ रॉकिंग परफॉर्मेंस देकर जयपुर को डांस कराया।

पंजाबी गीतों में उनका साथ बुजुर्ग महिला सिंगर गुरमीत बावा ने दिया तो सुनने वाले दंग रह गए। इनके साथ प्रसिद्ध फोक सिंगिंग ग्रुप मंगनियार भी मंच पर मौजूद था। जस्सी और मंगनियार ग्रुप ने मिलकर जब सुर छेड़े तो दर्शक अपने पैरों को रोक नहीं पाए और झूमने पर मजबूर हो गए।

जस्सी ने 'जुगनी...' पेश किया तो ऑडियंस झूम उठी। जस्सी ने शादी, बारात का ऐसा माहौल रचा कि दर्शक खुद को रोक नहीं पाए। इसके बाद बैक टू बैक हिट नंबर्स प्रजेंट किए। 'सोना सोना...दिल मेरा सोना...', 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की...', 'ये देश है वीर जवानों का...' पर जयपुर को जमकर नचाया। इसके बाद राजस्थानी सॉन्ग 'काल्यो कूद पड्यो मेला में...' प्रजेंट कर राजस्थान की खुशबू बिखेरी। जस्सी देर रात तक नॉनस्टॉप परफॉर्म करते रहे और उनकी एनर्जी देख ऑडियंस में उत्साह बढ़ता रहा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग