बॉलीवुड

रितु कुमार:4 हैण्ड प्रिंटर्स,2 ब्लाक्स से शुरु किया काम, आज है करोड़ों की मालकिन

रितु कुमार ऐसी पहली महिला डिजाइनर हैं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को एक नए रूप में स्थापित किया।
2 min read
Feb 13, 2018
Ritu Kumar
Ritu Kumar

जानी मानी भारतीय फैशन डिजाइनर रितु कुमार ऐसी पहली महिला डिजाइनर हैं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को एक नए रूप में स्थापित किया। साथ ही भारतीय संस्कृति को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाई। रितु कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ थ। रितु कुमार का जन्म 11 नवंबर 1944 को हुआ था। रितु ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है। दिल्ली के लेडी इर्विन कालेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह अमेरिका चली गई।


काम , आज है करोड़ों की मालकिन" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/02/13/ritu_kumar_2_2362360-m.png">

यहां से की काम की शुरुआत:
रितु कुमार ने आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने केे लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने काम की शुरुआत कोलकाता के एक छोटे से शहर से की। उन्होंने 1960 में कोलकाता के एक छोटे शहर में 4 हैण्ड प्रिंटर्स और 2 ब्लाक्स की सहायता से यह उद्योग शुरु किया। उन्होंने यह काम मात्र 50 हजारे रूपये में शुरू किया था। उस समय उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनको इस काम में इतनी कामयाबी मिलेगी। रितु कुमार की आज पूरे भारत में उन की 34 और अमेरिका में 1 दुकान है।

कपड़े डिजाइन करने में रखती है इन बातों का ध्यान:
ऐसा नहीं है कि रितु कुमार जो कपड़े डिजाइन करती है, वह सिर्फ उच्च वर्ग के लिए ही हों, बल्कि उनके द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े मध्य वर्ग के लिये भी बने होते हैं। इन कपड़ों में वे रेशम, चमडा और कपास का उपयोग अधिक करती हैं। साथ ही उन की एंब्राइडरी भी पारंपरिक होती है। वह भारतीय परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कपड़े डिजाइन करती है।

ईवनिंग गाउन है खास:
रितु कुमार के द्वारा बनाए 'ईवनिंग गाउन' काफी खास होते हैं और इंटरनेशनल प्रतियोगताओं में हमेशा इनाम के हकदार होते हैं। बता दें कि 2000 में उन्हें किंगफिशर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने लाइफ टाइम अवार्ड से नवाजा था।

Updated on:
13 Feb 2018 06:21 pm
Published on:
13 Feb 2018 06:21 pm