बॉलीवुड

कोरानाकाल में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की शरण में क्यों चले गए थे रैप किंग Badshah?

Indian Rapper Badshah: सिंगर-रैपर बादशाह ने बताया कि कोरोनाकाल में कैसा था उनका हाल और वो क्यों श्री श्री रविशंकर की शरण में चले गए थे।

2 min read
Jun 14, 2024

Indian Rapper Badshah: सेलिब्रिटी चैट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अपकमिंग एपिसोड में रैपर बादशाह, डिवाइन और करण औजला अपने लेटेस्ट एल्बम 'एक था राजा' को प्रमोट करने आएंगे। इस दौरान रैपर बादशाह ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया।

एपिसोड में बातचीत के दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा ने कोविड-19 के दौरान अपने और बादशाह से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

दोस्त ने करवाई बादशाद की मीटिंग

कपिल ने कहा, "मुझे वह किस्सा याद है। यह कोविड के दौरान की बात है। सब कुछ जूम कॉल पर हो रहा था। एक कॉमन फ्रेंड ने हमें (मुझे और बादशाह को) बताया कि श्री श्री रविशंकर जी हमसे बात करेंगे और हम उनसे सवाल पूछ सकते हैं।"

कपिल ने कहा, "रविशंकर जी ने बादशाह से कहा कि वह अपना एक गाना गाए। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक रैप किया, जिसे रविशंकर जी ने सुना। बाद में उन्होंने कहा, 'अब, इसे गाओ'।"

बादशाह ने आगे कहा: "मैंने इंडिपेंडेंस डे रैप बहुत अच्छे से गाया। वह मेरी तरफ देख रहे थे और फिर उन्होंने कहा, 'अब इसे हमारे लिए गाओ'।"

रैपर, सिंगर और सॉन्ग राइटर बादशाह के म्यूजिक स्टाइल में इंडियन पॉप, हिप-हॉप, रैप और सिंथवेव शामिल हैं। उनके कई ट्रैक हिट हैं, जिसमें 'सैटरडे सैटरडे', 'प्रॉपर पटोला', 'डीजे वाले बाबू', 'मर्सी', 'गेंदा फूल', 'पानी पानी' और 'गॉन गर्ल' शामिल है।

वहीं एपिसोड में सिंगर करण औजला ने खुलासा किया कि उन्होंने 2020 में रिलीज हुए दिलजीत दोसांझ के गाने 'गोट' को सिर्फ 10 मिनट में लिखा था।

करण के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा, "दिलजीत पाजी का गाना है 'गोट', वो इन्होंने सिर्फ 10 मिनट में लिखकर दे दिया था।"करण ने कहा, "मैंने 10 मिनट में गाना लिख ​​लिया था, लेकिन यही सोचकर मैंने इसे कुछ घंटों बाद भेजा। मैं चाहता था कि उन्हें लगे कि मैं सीरियस हूं।"

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' शनिवार को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

Published on:
14 Jun 2024 07:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर