बॉलीवुड

मुस्लिम एक्टर को परिवार कहता था ब्राह्मण, गर्लफ्रेंड के लिए हिंदू बनने को हो गया था तैयार

बॉलीवुड के फेमस मुस्लिम एक्टर जिन्हें उनका पूरा परिवार ब्राह्मण कहता था। आखिर क्या रही इसके पीछे की वजह आइये जानते हैं।

2 min read
Apr 29, 2024
मुस्लिम एक्टर को परिवार कहता था ब्राह्मण

Irrfan khan Death Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे इरफान खान का निधन कैंसर के चलते 29 अप्रैल 2020 को हुआ था। एक्टर के बारे में कम ही लोग जानते होंगे की उन्हें ब्राह्मण कहा जाता था। एक मुस्लिम शख्स जिसे उसका पूरा परिवार ब्राह्मण के नाम से पुकारता था। आइये जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी…

इरफान खान को पसंद नहीं था शिकार करना (Irrfan khan Death Anniversary)

इरफान खान के बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। उनकी मौत से उनके फैंस का गहरा सदमा लगा था। उनके ऐसे अचानक जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था। इरफान खान एक शानदार एक्टर होने के साथ एक अच्छे इंसान भी थे। वह अपने पूरे परिवार से बेहद प्यार करते थे। वह मुस्लिम थे पर कभी भी उन्होंने नॉन वेज को हाथ तक नहीं लगाया। उन्हें चिकन, मटन और फिश बिल्कुल पसंद नहीं थी, वह अंडे तक नहीं खाते थे। वजह यही थी कि उनका पूरा परिवार उन्हें ब्राह्मण कहता था। राजस्थान के एक मुस्लिम परिवार में जन्मे इरफान को उनके पिता कई बार शिकार पर भी ले जाते थे, मगर उन्हें जानवरों को मारना बिल्कुल पसंद नहीं था।

इरफान खान करियर के शुरुआत में एक लड़की को दिल दे बैठे थे, जिसका ताल्लुक हिंदू परिवार से था। इरफान की दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में असम की सुतापा सिकदर से मुलाकात हुई थी। एक्टर काफी समय तक उनके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहे थे। सुतापा से शादी करने के लिए इरफान खान मुस्लिम से हिंदू बनने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। सुतापा के परिवार ने उन्हें वैसे ही अपना लिया और दोनों ने साल 1995 में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है बाबिल जो बॉलीवुड में एंट्री कर चुका है।

Updated on:
29 Apr 2024 02:12 pm
Published on:
29 Apr 2024 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर