
हेमा मालिनी के बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। ईशा देओल ने वर्ष 2012 में बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। शादी के बाद से ही ईशा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। ईशा आखिरी बार वर्ष 2011 में आई फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में नजर आई थीं। ईशा अब लगभग सात साल बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।
शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' में आएंगी नजर:
ईशा देओल शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राम कमल मुखर्जी कर रहे हैं। उन्हें इस फिल्म का आइडिया तब आया जब उन्होंने ईशा से उनकी किताब के बारे में पूछा जो उन्होंने अपनी मां हेमा मालिनी पर लिखी है। राज कमल ने कहा, 'ईशा देओल ही हैं जिन्होंने इस फिल्म पर काम करने के लिए प्रेरित किया है।'
शेफ की भूमिका:
बता दें कि इस फिल्म में शेफ की भूमिका में ईशा देओल नजर आने वाली हैं। यह एक शॉर्ट फिल्म है। ईशा ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह विचार राम कमल के दिमाग में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के साथ बातचीत के बाद आया। उन्होंने कहानी में उन घटनाओं को अच्छी तरह बुना है।' फिल्म की शूटिंग मार्च के अंत में कोलकाता में होगी।
देवर के मेहंदी में दिखी अलग अंदाज में:
बता दें ईशा देओल के देवर की शादी होने वाली है। ईशा के देवर का नाम दिवेश है। दिवेश के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें ईशा देओल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में ईशा देओल बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। उन्होंने मेहंदी सेरेमनी में रेड कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं उनके पति भारत तख्तानी ब्लू कलर के कुर्ता-पजामा पहने नजर आए।