30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिया प्रकाश के बाद अब ‘बॉम डिगी डिगी गर्ल’ साक्षी ने बनाया सबको दीवाना

‘बॉम डिगी डिगी…’ गाने में साक्षी के लुक ने सबको दीवाना बना दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 14 Mar 2018, 3:13 PM IST

Sakhi Malik

Sakhi Malik

आंख मार दुनिया को अपने कजरारे नैनों से दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर के बाद अब ‘बॉम डिगी डिगी गर्ल’ साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। साक्षी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के एक गाने से रातों-रात स्टार बन गई हैं।

'पानीपत' फिल्म का नया टीजर पोस्टर जारी
एक गाने ने बनाया स्टार:
साक्षी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के गाने ‘बॉम डिगी डिगी’ में ठुमके लगाती नजर आई हैं। इस गाने में साक्षी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

'विरुष्का' की एक और तस्वीर हुई वायरल, न्यूली मैरिड कपल एक साथ बिता रहे क्वॉलिटी टाइम

साक्षी की तुलना प्रिया प्रकाश से हो रही:
वैलेंटाइन डे के दिन प्रिया प्रकाश के आंख मारने वाले वीडियो ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। आज प्रिया की तरह ही साक्षी भी इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं। ‘बॉम डिगी डिगी…’ गाने में साक्षी के लुक ने सबको दीवाना बना दिया है। गाने में साक्षी मलिक के लुक्स और अदाओं ने सबको घायल कर दिया है।

शूटिंग के चलते अजय ने मात्र आधे घंटे में की शादी, जानें कई और खास बातें

मॉडलिंग और म्यूजिक एल्बम में किया काम:
बता दें कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के गाने से पहले साक्षी मलिक मॉडलिंग और म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं। साक्षी मलिक एक पंजाबी एल्बम में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने नाइका, पीसी ज्वैलर्स, फेसेस कनाडा जैसे कई फेमस ब्रांड्स के लिए भी मॉडलिंग की है।

इंजीनियरिंग के बाद एक्टिंग को चुना:
दिल्ली की साक्षी मलिक ने बीटेक की पढ़ाई की है। लेकिन उनकी दिलचस्पी इंजीनियरिंग में न होकर मॉडलिंग और एक्टिंग में थी। इसलिए उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग को अपने कॅरियर के तौर पर चुना। साक्षी ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि लोग उन्हें इतना पसंद करेंगे। यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।