बॉलीवुड

‘प्रड्यूसर ने कहा हीरो के सामने अच्छी बनना, उसके कहने पर एक्टर को किया फोन, उसने कहा अकेले आकर मिलो, ये सुनकर टूट गई थी मैं’, Isha Koppikar छलका दर्द

इंडस्ट्री की ‘खल्लास गर्ल' कहे जाने वाली एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) कई फिल्मों में काम तो किया, लेकिन उनकी कुछ फिल्में ज्यादा चल नहीं पाईं. इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनको कई बार कास्टिंग काउच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा.
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2022, 11:16 AM IST
'उसने अकेले मिलने बुलाया, नहीं गई तो छीन ली फिल्म', Isha Koppikar ने ऐसे बयां किया अपना दर्द
'उसने अकेले मिलने बुलाया, नहीं गई तो छीन ली फिल्म', Isha Koppikar ने ऐसे बयां किया अपना दर्द

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक इंडस्ट्री में कितने ऐसे स्टार्स और एक्ट्रेस हैं, जिनको अक्सर कास्टिंग काउच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा या आज भी करना पड़ता है. कुछ सितारें अपने इस दर्द को सभी के बीच बयां कर देते हैं तो कुछ इन बातों को अपने अंदर ही कहीं दबा कर रखते हैं. आज हम एक ऐसी ही खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बातने जा रहे हैं, जिनका करियर बाकी एक्ट्रेस की तरह आसान तो नहीं छू पाया, लेकिन उनके अभिनय के लोग आज भी दीवाने हैं.

उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ चली तो कुछ फ्लॉप साबित हुई, लेनिक आज भी उनको ‘खल्लास गर्ल' के नाम से जाना जाता है. जी हां, हम एक्ट्रेस ईशा कोपिकर (Isha Koppikar) के बारे में बात कर रहे हैं. हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के बारे में कई बातें की.

साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनको भी कास्टिंग काउच जैसी समस्या का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि 'हीरो ने उन्हें अकेले में मिलने के लिए बुलाया था, जब उन्होंने इनकार कर दियातो उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया गया'.

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि 'साल 2000 में एक मशहूर प्रोड्यूसर ने मुझे मिलने बुलाया था. मुझे कहा गया कि तुम्हें हीरो के सामने तुमको अच्छा बनना है. मैं उनकी बातों को समझ नहीं पा रही थी कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं. इसके बाद मैंने हीरो को फोन लगाया, उसने मुझे अकेले आकर मिलने को बोला'.

उन्होंने बताया कि 'उन्होंने मुझे ये भी कहा कि बीना स्टाफ के आना एख दम अकेले. मुझे ये बात अजीब लगी मैंने प्रोड्यूसर को कॉल किया और कहा कि मैं यहां अपने टैलेंट और लुक्स की वजह से हूं, अगर इससे मुझे काम मिलता है तो ठीक. फिर क्या था इसके बाद मुझे फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया'.

ईशा ने आगे बताया कि 'इस बात से मैं पूरी तरह टूट गई थी. मुझे लगता था कि आपका काम और आपके लुक्स यहां मायने रखते हैं, लेकिन नहीं यहां मायने रखता है कि आप एक एक्टर की गुड बुक्स में हैं या नहीं और एक्टर की गुड बुक्स का यही मतलब है'.

साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम सभी की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं. मेरे लिए काम से बड़ी मेरी जिंदगी है. मुझे आईने में खुद को देखने के बाद अच्छा महसूस करना है'. बता दें कि ईशा ने ‘कयामत’, ‘पिंजर’, ‘डरना मना है’ और ‘क्या कूल हैं जैसी हिट फिल्मों में काम किया है.

Updated on:
25 Apr 2022, 11:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन