इसी बीच IAS ऑफिसर ने कोलकाता के मशहूर हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge Kolkata) की तस्वीर शेयर की है, जिसके खंभे गुटखे की पीक से लाल हुए पड़े हैं. साथ ही उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से ये सवाल किया है कि ये सब कब बंद होगा. उन्होंने ट्वीट पर इन सभी स्टार्स को टैग करते हुए लिखा 'कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ने कहा है कि गुटखा की पीक के चलते मशहूर 70 साल पुराने पुल की सेहत खराब हो रही है. एक तरह से गुटखा-चबाने वाले हावड़ा ब्रिज पर हमला कर रहे हैं'.