बॉलीवुड

‘बिग बॉस 20’ एविक्शन के बाद ईशा रिखी का पहला बयान आया सामने, पोस्ट में लिखा- मैं अंदर से टूट गई थी

Isha Rikhi Post Bigg Boss 20 Eviction: 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होने के बाद पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि घर के अंदर कई बार वह इमोशनली टूट गई थी।
2 min read
• •
Sep 30, 2026
Isha Rikhi first Post after Bigg Boss 20 Eviction says many time i broken
ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर आते ही लिखा पोस्ट (Photo Source- Instagram/isharikhi)

Isha Rikhi Post after Bigg Boss 20 Eviction: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से हाल ही में घर से बेघर हुई पंजाबी मॉडल औरएक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने बाहर आते ही सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल और लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। शो में तीन हफ्ते बिताने के बाद ईशा ने अपने इस बयान में जहां अपने पूरे सफर और कड़वे-मीठे अनुभवों का जिक्र किया, वहीं दर्शकों और अपने फैंस का दिल से शुक्रिया भी अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने उन फैंस से माफी भी मांगी, जो उनके गेम से नाराज हुए।

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही ईशा रिखी क्या बोलीं?

ईशा रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। इस दौरान उन्होंने लिखा, "बिग बॉस के घर में बिताए वो तीन हफ्ते- ढेर सारी भावनाएं, अनगिनत अनुभव, चुनौतियां, हंसी, आंसू और ऐसी यादें जो अब हमेशा-हमेशा के लिए मेरे साथ रहेंगी। घर से वापस बाहर आने पर मुझे सही मायनों में यह एहसास हुआ है कि आप सभी का प्यार और सपोर्ट मेरे लिए कितना मायने रखता है।"

ईशा ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनका साथ दिया, उन पर भरोसा जताया और उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनका सपोर्ट नहीं किया, क्योंकि हर एक राय ने उन्हें इस सफर में कुछ न कुछ सिखाया है।

"मैं इमोशनली टूट गई थी"- ईशा रिखी

ईशा मे शो में अपनी परफॉर्मेंस और मुश्किल पलों पर भी अपना दर्द बयां किया। उन्होंने स्वीकार किया कि बिग बॉस का घर उनके लिए मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा। ईशा ने लिखा, "पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थे। कई बार मैं इमोशनली पूरी तरह टूट गई, ऐसे पल भी आए जब मुझे अपनी बात रखने में बेहद मुश्किल हुई, और शायद मैं वैसी नहीं दिख पाई जैसी मैं खुद को दिखाना चाहती थी। मुझे पता है कि मैंने शायद आप में से कुछ लोगों को निराश किया होगा, और अगर ऐसा हुआ है, तो मुझे सच में बहुत अफसोस है।"

ईशा ने कहा ये सफर मेरे लिए एक सीख था

ईशा का कहना है कि वह इस पूरे शो को एक एक्सपीरियंस, खुद को बेहतर ढंग से जानने और समझने की एक सीख के तौर पर ले रही हैं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि भले ही वह शो के अंदर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर न कर पाई हों, लेकिन उन्होंने बाहर से मिले प्यार को गहराई से महसूस किया है। आखिर में ईशा ने लिखा कि उनके साथ खड़े रहने और लगातार उनका सपोर्ट करने के लिए वह अपने प्रशंसकों की हमेशा आभारी रहेंगी।

Updated on:
30 Sept 2026 09:06 am
Published on:
30 Sept 2026 07:59 am