
प्रियंका चाहर चौधरी ने शहनाज पूनावाला पर निकाला गुस्सा (Photo Source- Instagram/JioHotstar)
Priyanka Chahar Choudhary and Shehzad Poonawalla: अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे धमाकेदार शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) के घर में हर गुजरते दिन के साथ तनाव और विवाद गहराता जा रहा है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस फेम अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) पर अपनी भड़ास निकाली है। प्रियंका का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि वह कैमरे के सामने ही रो पड़ीं और उन्होंने शहजाद को काफी खरी-खोटी सुनाई।
'राइज एंड फॉल 2' के सामने आए नए प्रोमो वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी काफी परेशान और भावुक नजर आ रही हैं। घर के माहौल और शहजाद की बयानबाजी से तंग आकर रोते हुए प्रियंका ने अपना दर्द बयां किया।
प्रियंका ने रोते हुए गुस्से में कहा, "मैं रात भर एक मिनट के लिए भी नहीं सो पाई हूं इस इंसान की वजह से! मैं अपने परिवार को खुद पालने वाली लड़की हूं, मेरे काम से मेरा घर चलता है। मैं मेहनत करके यहां तक पहुंची हूं।" प्रियंका को रोते और गुस्सा होते देख शहजाद पूनावाला ने उन पर तंज कसते हुए कहा, "सुबह-सुबह फिर से ड्रामा शुरू हो गया है।" शहजाद की यह बात सुनते ही प्रियंका का पारा और चढ़ गया और उन्होंने सीधे तौर पर शहजाद को चेतावनी दे डाली।
प्रियंका ने कड़े शब्दों में पलटवार करते हुए कहा, "तमाचा यहां खाएगा और तालियां उतनी ही जोर से बाहर बजेंगी! मैं उन लोगों की फालतू बातों में बिल्कुल नहीं आना चाहती जो हर तरह की बकवास करते हैं। बस, बहुत हो गया, मेरा काम हो गया यहां!"
प्रियंका चौधरी के इस रोद्र रूप और शहजाद के साथ हुई इस तीखी बहस के बाद घर के बाकी सदस्य भी सन्न रह गए। प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में उतर आए हैं और शहजाद पूनावाला के रवैये की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि 'राइज एंड फॉल 2' के टावर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की आपसी कड़वाहट अब अपनी सीमाए पार कर रही है।
बता दें, पिछले एपिसोड में ही शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी। जहां सिवेट ने शहनाद पूनावाला को धक्का देकर गिरा दिया था। जिसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है, लेकिन बाहर आने के बाद सिवेट ने बताया कि उन्होंने पीछे से वार नहीं किया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि सिवेट तोमर शो में वापसी कर सकते हैं।
Updated on:
29 Sept 2026 02:04 pm
Published on:
29 Sept 2026 01:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
