29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मैंने पीछे से वार नहीं किया!”, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बेघर होने के बाद सिवेट तोमर आए LIVE, शहजाद पूनावाल पर लगाए आरोप

Siwet Tomar First live: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से एविक्ट होने के बाद सिवेट तोमर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर शहजाद पूनावाला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी मारपीट और स्वरा भास्कर के सॉरी के बारे में भी बताया है।
3 min read
Google source verification
Siwet Tomar First live fight Shehzad Poonawalla swara in rise and fall 2

सिवेट तोमर ने लाइव आकर राइज एंड फॉल 2 को लेकर की बात (Photo Source- Instagram/siwattomar)

Siwet Tomar On Violent behaviour with Shehzad Poonawalla:रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) के तीसरे एपिसोड में हंगामा हो गया। शहजाद पूनावाला के साथ हुई हाथापाई के बाद शो सिवेट तोमर को अचानक बाहर का रास्ता दिखाया गया। अब सिवेट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सिवेट ने अपने ऊपर लगे पीछे से हमला करने के आरोपों को खारिज करते हुए स्वीकार किया कि हाथ उठाना उनकी गलती थी, लेकिन साथ ही उन्होंने शहजाद पूनावाला पर पूरे दिन धर्म और जाति पर भड़काने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, उन्होंने स्वरा भास्कर के साथ बातचीत का पूरा सच बताते हुए दावा किया कि स्वरा ने राजपूत समाज से चार बार माफी मांगी थी, जिसे शो में एडिट कर दिया गया।

सिवेट तोमर ने लाइव आकर क्या-क्या कहा?

सिवेट तोमर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने राइज एंड फॉल 2 में हुई शहजाद पूनावाला के साथ लड़ाई पर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने इस दौरान स्वरा भास्कर के साथ बातचीत को लेकर भी बात की।

सिमेट तोमर आलोचनाओं का सामने करते हुए बोले- "ऐसे हाथ उठाना मैं खुद मानता हूं कि गलत था। लेकिन मैं आप सबसे जानना चाहता हूं कि अगर कोई इंसान सुबह से शाम तक सिर्फ धर्म, जाति और उकसाने वाले मुद्दों पर ही बात करे, तो कोई कब तक बर्दाश्त करेगा? मैं अपने राजपूत भाइयों को साफ बता दूं कि मैं स्वरा के साथ नहीं हूं। स्वरा ने मुझसे बात करने से पहले पूरे समाज से सॉरी बोला था, और यह मेरी जुबान है कि अगर वो बाहर आकर मेरे दावों को झूठा साबित कर दे, तो मैं बीच सड़क पर खड़ा रहूंगा।"

सिवेट तोमर ने शो को लेकर क्या कहा?

सिवेट ने आरोप लगाया कि शो में 'जौहर' और धार्मिक कार्ड से जुड़ी कई अहम बातें एडिट कर दी गईं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के पास जाने के बहाने जब शूटिंग रुकी थी, तब 2 घंटे तक चली बातचीत के दौरान स्वरा ने साफ किया था कि उन्हें राजपूत रानियों से नहीं, बल्कि डायरेक्टर के दिखाने के तरीके से आपत्ति थी और उन्होंने चार बार क्षमा मांगी थी।

सिवेट ने बताया कि स्वरा ने कहा था, "डायरेक्टर संजय लीला भंसावी जिसने वो मूवी बनाई है उन्होंने जिस तरीके से दिखाया है मुझे उससे प्रॉब्लम थी उसने उन रानियों का दर्द क्यों नहीं दिखाया? उसने क्यों नहीं दिखाया की कितना औरतों ने क्या कुछ सहा था। वो सब क्यों नहीं दिखाया गया? जिसके बाद सिवेट ने कहा कि मैंने उन्हें कहा था कि आपने अपनी राय गलत तरीके से रखी। स्वरा ने मेरी बात मानी थी और वह सॉरी बोल रही थी बार-बार।"

शहजाद पूनावाला पर साधा निशाना

शहजाद के समर्थकों और अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए सिवेट ने उनके वैचारिक पाखंड पर सवाल उठाए। सिवेट ने कहा, "मैं ऐसे इंसान पर कैसे भरोसा कर लूं जो दिन भर हनुमान जी का नाम जपता है, लेकिन दिन में चार बार उसकी थाली में मुझे मटन और चिकन दिखता है? तेज प्रताप ने भी यही बात बोली थी। जो लोग उनके सपोर्ट में आकर मेरे परिवार और मां-बहन को गालियां दे रहे हैं, वह अपने नाम के आगे से राजपूत हटा दें, क्योंकि हमें किसी की मां को गाली देना नहीं सिखाया गया है।"

कैसे हुआ था 'राइज एंड फॉल 2' में विवाद?

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के 'अल्टीमेट रूलर' टास्क के दौरान राजनीतिक सोच और धार्मिक मुद्दों पर सिवेट, स्वरा और शहजाद के बीच तीखी बहस हो गई थी। बहस इतनी बढ़ी कि सिवेट ने शहजाद की शर्ट फाड़ दी, जिसके बाद शो की फिजिकल वायलेंस की जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत उन्हें तुरंत बाहर कर दिया गया। सिवेट के निकाले जाने पर स्वरा भास्कर और करण पटेल ने विरोध जताते हुए कुछ देर के लिए शूटिंग रोक दी थी।