29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kahan Shuru Kahan Khatam OTT: फिल्म ‘कहां शुरू कहां खत्म’ को 3 साल बाद मिली ओटीटी पर जगह, 1 अक्टूबर को होगी रिलीज

Kahan Shuru Kahan Khatam: ध्वनि भानुशाली की एक्टिंग डेब्यू फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म', जिसमें आशिम गुलाटी मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस रिलीज के 3 साल बाद ओटीटी रिलीज डेट मिल गई है।
2 min read
Google source verification
Kahan Shuru Kahan Khatam OTT Release on 1 october jiohotstar after 3 years

कहां शुरू कहां खत्म फिल्म ओटीटी पर होगी रिलीज (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Kahan Shuru Kahan Khatam OTT Release: संगीत की दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाने के बाद अभिनेत्री के रूप में कदम रखने वाली ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali) और अभिनेता आशिम गुलाटी (Ashim Gulati) की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म' (Kahan Shuru Kahan Khatam) अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों के बाद लगभग 3 साल बाद ओटीटी पर 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। जिसे प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार (JioHotstar) पर आसानी से देखा जा सकता है।

क्या है फिल्म की कहानी?

सौरभ दासगुप्ता के निर्देशन और लक्ष्मण उटेकर द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी मीरा (ध्वनि भानुशाली) के इर्द-गिर्द घूमती है। मीरा जबरन कराई जा रही अपनी अरेंज मैरिज से बचने के लिए शादी के मंडप से भाग जाती है। इसी भागदौड़ के दौरान उसकी मुलाकात कृष (आशिम गुलाटी) से होती है, जो एक अनचाहा मेहमान बनकर शादी में घुसा होता है।

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब दुल्हन के घरवाले मीरा के गायब होने का जिम्मेदार गलती से कृष को मान लेते हैं। इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों का एक कभी न खत्म होने वाला सिलसिला, जो दोनों को एक-दूसरे के करीब ले आता है और एक बेहद दिलचस्प लव स्टोरी की शुरुआत होती है।

डेब्यू को लेकर बेहद उत्सुक हैं ध्वनि भानुशाली

फिल्म के ओटीटी प्रीमियर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ध्वनि भानुशाली ने कहा, "यह फिल्म मेरे सफर में हमेशा बेहद खास जगह रखेगी क्योंकि इससे मेरा एक्टिंग डेब्यू हुआ है। मुझे इस फिल्म की जो बात सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि यह रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक उलझनों को बहुत ही हल्के-फुल्के और रिलेटेबल तरीके से पेश करती है। मुझे खुशी है कि अब यह JioHotstar पर आ रही है, जिससे यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।"

वहीं अभिनेता आशिम गुलाटी ने भी कहा कि ध्वनि और पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक घर बैठे इस खूबसूरत और मनोरंजक पारिवारिक कहानी का आनंद लेंगे।

2024 में हुई थी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उटेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली ने किया है। यह फिल्म 20 सितंबर 2024 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म में राजेश शर्मा, राकेश बेदी, सोनाली सचदेवा, सुप्रिया पिलगांवकर, विक्रम कोचर और हिमांशु कोहली जैसे मंजे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं, जो फिल्म के कॉमिक और पारिवारिक माहौल में चार चांद लगाते हैं। फिल्म का दमदार संगीत सारेगामा (Saregama) ने दिया है।