
Isha Rikhi On Badshah Divorce: रैपर-गायक बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने हाल ही में अपना तलाक अनाउंस किया है। कपल ने एक ही नोट को अपनी-अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट शेयर किया था। ऐसे में अब लगभग 5 दिन बाद ईशा रिखी ने इस पूरे मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्हें धोखा महसूस हुआ था। इसी के बाद एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी और बादशाह की शादी को छुपाकर रखा तो उन्होंने इसका बड़ा कारण भी बताया।
ईशा रिखी ने खुद अपनी और बादशाह की शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की थी। उनकी मां ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर लोगों को बेटी की शादी की जानकारी दी थी। जिसके बाद कपल को फैंस बधाई देने लगे थे। लोगों ने उस समय भी पूछा था कि आखिर क्यों आप लोगों ने ये खबर अपने फैंस से छुपाई? अब ईशा रिखी ने तलाक के बाद इसका जवाब दिया है।
ईशा रिखी ने TOI संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, "सच कहूं तो मैं किसी भी सवाल का अभी जवाब देना नहीं चाहती और दूसरी बात यह है कि मैंने ये तस्वीरें खुद पोस्ट नहीं की थी। मेरी मां पूनम ने की थी। इस बात पर मेरी मां से बहुत झगड़ा हुआ, लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि जो कुछ भी हुआ, किसी कारण से हुआ।
ईशा ने आगे शादी की बात छुपाने को लेकर कहा, “शुरू में मैंने चुप रहने और शादी को गुप्त रखने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मैं अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक तमाशा नहीं बनाना चाहती थीं। यह बहुत मुश्किल था। मैं सोचती थी, 'मैंने क्या गलत किया?' बात बस इतनी थी कि मैं किसी की रक्षा कर रही थी क्योंकि मैं उससे प्यार करती थी और साथ ही साथ मैं अपने रिश्ते की भी रक्षा कर रही थी। हम साथ हो या नहीं लोगों के बीच तमाशा नहीं बनाना चाहिए।” वहीं अब दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर सभी फोटोज भी अकाउंट से डिलीट कर दी है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
बता दें, रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने 31 अगस्त की रात अपना तलाक अनाउंस किया था। कपल ने फैंस को जानकारी देते हुए कहा था कि हम सहमति से अलग होने का फैसला ले रहे हैं। वहीं, जुलाई से ही कपल के रिश्ते में खटास की खबरें आ रही थीं। उसी समय ईशा ने बादशाह के साथ बिताए पलों की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज भी शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन भी लिखा था। "हर तूफान एक सबक होता है। हर प्रार्थना एक उम्मीद होती है।" इसके साथ ही उन्होंने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी पोस्ट की थी।