
स्टार शाहिद कपूर आज भी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस के लिए पहचाने जाते हैं। अब उनके छोटे भाई ईशान खट्टर भी उनके नक्शे कदमों पर चल रहे हैं। इन दिनों ईशान फिल्ममेकर माजिद मजीदी के साथ उनकी फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में इस फिल्म का गाना 'छोटे मोटर चला...' को लॉन्च किया गया है। इस इवेंट के दौरान ईशान ने इस गाने पर शानदार डांस किया।
'छोटे मोटर चला...' पर ईशान का डांस
ईशान का यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। बता दें इस फिल्म में ईशान के साथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने भी मुख्य किरदार निभाया है। इसकी कहानी पूरी तरह से मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म भाई और बहन की दिल छू लेने वाली कहानी है। जी स्टूजियोज और नमह पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दुनियाभर में 20 अप्रेल को रिलीज होगी।
'बागी 2' के बाद अब इस फिल्म की तैयारी में जुटे टाइगर श्रॉफ , शूटिंग के लिए पहुंचे देहरादून
ईशान की अगली फिल्म 'धड़क'
इसके अलावा इन दिनों ईशान एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। शशांक इससे पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी शानदार फिल्मों को प्रड्यूस कर चुके हैं।