बेघर से होने के बाद पिता पर भड़के जान कुमार ( Jaan Kumar ) कुमार सानू ( Kumar Sanu ) से गुस्सा हुए जान परवरिश पर सवाल उठाए जाने पर पिता को लगाई फटकार
नई दिल्ली। गेम शो बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14 ) के बीते वीकेंड का वार के दौरान कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ( Jaan Kumar Sanu ) घर से बाहर हो चुके हैं। जितना वह घर में अपनी हरकतों को लेकर पॉपुलर हो गए थे। उतना ही अब वह घर से बेघर होने के बाद भी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, शो के दौरान एक बार जान ने मराठी भाषा का अपमान कर दिया था। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। बेटे की यह हरकत देख कुमार सानू ( Kumar Sanu ) ने भी सामाने आए थे। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने जान की परवरिश को लेकर कई सवाल उठाए थे। वहीं अब जान ने अपने पिता को इस बात का जवाब दिया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जान ने कहा कि वह तीन भाई हैं और उनकी परवरिश उनकी ही मां रीटा भट्टाचार्य ने ही की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता कुमार सानू कभी उनकी लाइफ का हिस्सा ही नहीं रहे हैं। वह यह बात भी नहीं जानते हैं कि उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट या प्रमोट क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से सिलेब्रिटीज हैं जो डिवोर्स लेते हैं और फिर से शादी कर लेते हैं। बेशक ही वह अपनी एक्स वाइफ से बात नहीं करते, लेकिन वह अपने बच्चों की जिम्मेदारी लेते हैं। जबकि उनके पिता ने कभी ऐसा कुछ नहीं किया।
जान ने आगे बताया कि 'उनके पिता कुमार सानू ने उनसे संपर्क रखने से भी मना कर दिया था।' जान कहते हैं कि 'कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें पहले उन्होंने उनकी परवरिश पर सवाल उठाए, वहीं बाद में उन्हें एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने उनके काम को सपोर्ट किया। जिससे पता चलता है कि उनके मन में उन्हें लेकर मिक्स्ड फीलिंग हैं।' जान ने यह भी बताया कि 'उन्होंने दोनों ही वीडियोज नहीं देखी, ऐसे में जब उन्होंने पिता की कोई जिम्मेदारी निभाई ही नहीं तो उन्हें उनकी परवरिश पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है।'
जान कुमार ने पिता कुमार सानू पर गुस्सा जताते हुए कहा कि कोई पिता अपने बेटे के खिलाफ कभी नहीं बोलता है। खासकर सोशल मीडिया पर तो कभी नहीं। उन्हें इस बात से बेहद ही दुख पहुंचा है। लेकिन, एक सच्चाई यह भी है कि वह उनके पिता हैं और वह चाहें जैसे भी हो वह कभी उनके खिलाफ नहीं जा सकते हैं। ऐसी उनकी परवरिश है। उन्होंने इस बात को माना कि शो में उन्होंने जान-बूझकर मराठी भाषा का अपमान नहीं किया था।
इंटरव्यू के दौरान जान कुमार ने यह भी सफाई दी की उन्होंने मराठी भाषा का अपमान नहीं किया। जान ने बताया कि शो के नियमों के अनुसार हिंदी में ही बात करनी होती है। वह इसी पर फोकस कर रही थीं। वह मुंबई में ही पले बढ़े हैं। उन्हें मराठी भाषा से कोई परेशानी नहीं है। जान ने कहा कि वह किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। उन्होंने कई मराठी गाने भी गाएं हैं। वह कभी भी महाराष्ट्र, मराठी और इसी शहर से कभी नहीं जाएंगे।