बॉलीवुड

शराब के नशे में धुत जैकी श्रॉफ ने पार्टी में की ऐसी हरकत, तब्बू ने जिंदगीभर काम न करने की खाई कसम

तब्बू से पहले उनकी बड़ी बहन फरहा बॉलीवुड का बड़ा नाम थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। ऐसे में वो तब्बू को अक्सर अपने साथ बॉलीवुड पार्टीज़ और शूटिंग में लेकर जाया करती थीं।
2 min read
jackie_shroff_tabu1.jpg
Jackie Shroff Tabu

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। आज भी वह फिल्मों में काम कर रही हैं और लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। हालांकि, तब्बू से पहले उनकी बड़ी बहन फरहा बॉलीवुड का बड़ा नाम थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। ऐसे में वो तब्बू को अक्सर अपने साथ बॉलीवुड पार्टीज़ और शूटिंग में लेकर जाया करती थीं। लेकिन एक बार पार्टी में तब्बू के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह हैरान रह गई थीं। इस वाक्ये के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी जैकी श्रॉफ के साथ काम नहीं किया।

शराब के नशे में धुत थे जैकी श्रॉफ
दरअसल, ये वाक्या है साल 1986 का। जैकी श्रॉफ तब्बू की बड़ी बहन फरहा के साथ फिल्म 'दिलजला' में काम कर रहे थे। फिल्म में डैनी विलेन का रोल कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद सभी लोग डैनी के घर में पार्टी करते थे। एक दिन फरहा तब्बू को लेकर डैनी के घर पर पहुंचीं। पार्टी में जैकी श्रॉफ को देख हर कोई हैरान रह गया। फरहा ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जब वह डैनी के घर पहुंचीं तो वहां जैकी भी मौजूद थे। उन्होंने काफी शराब पी रखी थी। नशे में धुत होकर उन्होंने तब्बू के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

जैकी श्रॉफ के साथ कभी नहीं किया काम
फरहा के मुताबिक अगर उस दिन डैनी सही वक्त पर बीच बचाव करने नहीं आते तो जैकी सारी हदों को पार देते। फरहा ने घटना के दूसरे दिन मीडिया को ये बयान दिया था। फरहा के इस बयान ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। हालांकि, तब्बू ने कभी इस मामले में कुछ नहीं कहा। लेकिन उन्होंने अपने करियर में कभी जैकी श्रॉफ के साथ काम नहीं किया। यहां तक कि किसी अवॉर्ड फंक्शन में अगर दोनों टकरा जाएं तो एक-दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करते।

नागार्जुन के साथ जुड़ा नाम
बता दें कि तब्बू ने अपने करियर में कई एक्टर्स के साथ काम किया है। सनी देओल, अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो तब्बू का नाम साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ जुड़ा था। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन उसके बाद अलग हो गए। नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। उनसे अलग होने के बाद तब्बू ने आज तक शादी नहीं की है।

Published on:
15 Aug 2021 02:46 pm
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान