बता दें कि 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने की कहानी पर आधारित है। फिल्म रिलीज हो चुकी है। हालांकि, ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें काफी निराश किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, संजय दत्त, शरद केलकर, नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।