बॉलीवुड

जैकलिन फर्नांडीस की मां की तबीयत गंभीर, फैंस कर रहे दुआ, दुखी एक्ट्रेस का Video आया सामने

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस की मां किम की तबीयत बहुत खराबा है। उनको देखने जैकलीन हाल ही में अस्पताल पहुंची इसका एक वीडियो सामने आया है।
less than 1 minute read
Apr 02, 2025
jacqueline sad
जैकलिन फर्नांडीस

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस की मां किम की तबीयत पिछले कुछ दिनों से नाजुक बनी हुई है। 24 मार्च को किम को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।

वो आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जैकलिन ने जैसे ही मां की हालत के बारे में सुना, वो तुरंत अपना काम छोड़कर मुंबई लौट आईं। अब वो अपनी मां का ध्यान रखने के साथ-साथ अपने काम भी संभाल रही हैं।

हाल ही में जैकलिन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो सफेद सूट पहने लीलावती अस्पताल में जाते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मास्क भी पहना हुआ था।

फैंस की दुआओं का सिलसिला

जैकलिन के फैंस भी उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा- "पहले से ही सफेद पहना हुआ है, जल्दी ठीक हो जाओ!" वहीं, एक और शख्स ने कहा-"इतनी गंभीर स्थिति, भगवान करें वो जल्दी ठीक हों।"

जैकलिन की मां के लिए दुआ करते फैंस

जैकलिन की मां की हालत के कारण उनके फैंस भी चिंतित हैं और हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। कुछ समय पहले ये जानकारी मिली थी कि किम रिकवर हो रही हैं। मगर इन दिनों उनकी हालत गंभीर बनी हुई है जिससे एक्ट्रेस सहित उनके फैंस भी परेशान हैं। 

Updated on:
02 Apr 2025 04:58 pm
Published on:
02 Apr 2025 04:57 pm