बॉलीवुड

जैकलीन फर्नांडिस की लव लाइफ का हुआ खुलासा, जल्द बॉयफ्रेंड के साथ नए घर में होंगी शिफ्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। अब खबर है कि जैकलीन को किसी से प्यार हो गया है। वह एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
2 min read
Jun 16, 2021
jacqueline_fernandez.jpg
Jacqueline Fernandez

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स को लेकर लोगों के बीच काफी दीवानगी देखने को मिलती है। फैंस अपने फेवरिट स्टार की जिंदगी से जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं। जब आती है डेटिंग की तो इसे लेकर भी फैंस काफी बेताब रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। जैकलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा ओपन नहीं हैं। लेकिन अब जैकलीन को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है।

साउथ के बिजनेसमेन को कर रही हैं डेट
खबर है कि जैकलीन फर्नांडीज की लाइफ में लव पार्टनर की एंट्री हो चुकी है। एक्ट्रेस ने ये राज अभी तक सबसे छिपाकर रखा था लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ चुका है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिस इंसान पर जैकलीन अपना दिल हार बैठी हैं वो कोई एक्टर नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन किसी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं, जो साउथ के रहने वाले हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शिफ्ट हो सकती हैं। दोनों एक साथ रहेंगे।

काफी वक्त से ढूंढ रही थीं घर
खबरों के मुताबिक, जैकलीन काफी वक्त से जुहू और बांद्रा के बीच घर देख रही हैं। वह एक सी फेस प्रॉपर्टी ढूंढ रही थी जहां वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह सकें। ऐसी खबर है कि कई प्रॉपटी देखने के बाद जैकलीन ने घर फाइनल कर लिया है। घर का इंटीरियर जैकलीन के अकॉर्डिंग तैयार किया जा रहा है। इस घर के लिए जैकलीन ने कुछ रकम दे दी है। लेकिन अभी पेपर वर्क पूरा होना बाकी है।

सीरियस रिलेशनशिप में हैं
बताया जा रहा है कि जैकलीन और बिजनेसमेन दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। कहा जा रहा है कि घर के लिए भी दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए डिस्कस किया। हालांकि, इस बारे में जैकलीन ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि हाल ही में जैकलीन और सिंगर रैपर बादशाह का नया गाना 'पानी पानी' रिलीज हुआ है। गाने में दोनों बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में जैकलीन ने डिशनल राजस्थानी आउटफिट पहना है। इन दिनों दोनों के गाने की धूम मची हुई है।

Published on:
16 Jun 2021 01:58 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’