नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दिशा पाटनी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एंड फिट एक्ट्रेसेस में होती है। दिशा की मुस्कुराहट का जादू लोगों पर कुछ ऐसा चलता है कि हर कोई उनपर फिदा हो जाता है। उनकी खूबसूरती के कारण उन्हें नेशनल क्रश का भी टैग दिया जा चुका है। आज सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 44 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी हॉट तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर दिशा की सालों पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।