1988 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तेज़ाब' अपनी कहानी, शानदार प्रदर्शन और अच्छे संगीत के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर प्रमुख भूमिका निभाई थी। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का रीमेक बनाने का प्लान किया जा रहा है और इस फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट किया जाएगा।
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर 'तेजाब' के रीमेक को बनाने की प्लानिंग की जा रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने 'एक दो तीन' ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को रातोंरात फेमस बना दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि इस फिल्म फिल्म का रीमेक बनाया जाएगा, इसके साथ ही इस फ़िल्म की लीड स्टार कास्ट से सम्बंधित जानकारी भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रोड्यूसर मुराद खेतानी इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाने वाले हैं। इसके लिए फ़िल्ममेकर मुराद खेतानी ने तेजाब के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं।
ये एक्टर्स निभाएंगे मुख्य किरदार
पहले खबर आ रही थी कि फिल्म 'तेजाब' के रीमेक के लिए कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर को लेने की योजना थी। मगर अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए जान्हवी कपूर और रणवीर सिंह को लेने का विचार किया है। सूत्रों ने बताया, "इस फिल्म के रीमेक में शुरुआत में योजना श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को लेने की थी। हालांकि मुराद खेतानी और टीम ने अब इस प्रोजेक्ट के लिए जाह्नवी और एक्टर रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है।"
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह में से कौन है ज्यादा अमीर
पहली बार रणवीर और जाह्नवी एक साथ आएंगे पर्दे पर नजर
अगर रणवीर और जाह्नवी कपूर को इस रीमेक के लिए कास्ट किया जाता है तो बड़े पर्दे पर पहली बार इन दोनों की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। हालांकि, अभी तेजाब के रीमेक की फाइनल कास्ट को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, 1988 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तेज़ाब' बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म अपनी शानदार कहानी, शानदार प्रदर्शन और अच्छे संगीत के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर प्रमुख भूमिका में थे।
इन फिल्मों में व्यस्त हैं रणवीर और जाह्नवी
अगर भात करें जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह आने वाली फिल्मों के बारे में, तो जान्हवी कपूर के पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'तख्त' है। इसके अलावा वह 'बड़े मियाँ छोटे मिया' में भी दिखाई देंगी। दूसरी ओर रणवीर सिंह के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी है।
यह भी पढ़ें: क्या जाह्नवी कपूर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते को फिर से कर रही डेट? सामने आईं वीडियो और तस्वीरें