बॉलीवुड

येलो आउटफिट में जान्हवी कपूर ने ढाया कहर, वायरल हुईं एक्ट्रेस बेहद ही हॉट फोटोज़

जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। एक्ट्रेस ने येलो ब्लेजर के साथ येलो मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ था।
3 min read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 3:42 PM IST
janhvi_kapoor.jpg
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने धड़क फिल्म से अपना डेब्यू किया है। पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इसके बाद से ही वह खुद को साबित करने में लगी हैं। एक्टिंग के अलावा, जान्हवी अपने फैशन सेंस और स्टाइल के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जान्हवी को इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अब जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। हाल ही में जान्हवी एक स्टोर लॉन्च के मौके पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने येलो कलर का आउटफिट पहना हुआ था।

येलो ड्रेस में जान्हवी किसी चमकते हुए सूरज से कम नहीं लग रही हैं। एक्ट्रेस ने येलो ब्लेजर के साथ येलो मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ था। इस लुक में जान्हवी बेहद हॉट लग रही थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को उनके फैन पेज ने शेयर किए हैं। जिन्हें अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इससे पहले जान्हवी ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी हॉट फोटोज़ शेयर की थीं। हाल ही में एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म धकड़ को 3 साल पूरे हुए थे। ऐसे में जान्हवी ने अपनी खुशी फैंस के साथ जाहिर की थी। उन्होंने शूटिंग के दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और कहा था कि उनके लिए ये फिल्म हमेशा स्पेशल रहेगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसे आनंद एल रॉय प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा, वह 'दोस्ताना 2' में भी दिखाई देंगी। इसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव