सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंचीं ऐश
दरअसल, एक बार ऐश्वर्या राय सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंची थीं। इसमें उन्होंने अपने करियर और फिल्मों को लेकर कई बातें बताई थीं। वहीं, सिमी ग्रेवाल ने उनसे एक बड़ा ही मजेदार सवाल पूछा। उन्होंने ऐश से पूछा, 'आप सबसे सेक्सी और गॉर्जस पुरुष किसे कहेंगी?' इस पर ऐश्वर्या बोलती हैं, 'यह बहुत कठिन है।' इसके बाद वह कहती हैं, 'क्या इसे 'चार्मिंग' से रिप्लेस कर सकते हैं?' जिस पर सिमी उन्हें सेक्सी और गॉर्जस आदमी का नाम बताने को कहती हैं। ऐश्वर्या बड़े ही सोच विचार के बाद कहती हैं, 'मैं ऐसे इंसान का नाम लेना चाहूंगी जो हाल ही में इंडियन मैन की लिस्ट में इंटरनैशनली चुना गया है, सलमान।' इसके बाद सिमी ग्रेवाल भी सलमान खान की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि सलमान के फीचर्स बेहद ही अच्छे हैं।