प्रियंका और निक ने शेयर की डेटिंग की तस्वीरें
दरअसल, 2018 में 19 जुलाई की रात को 12 बजे निक जोनस ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। निक ने प्रपोज करने के लिए ग्रीस जैसी जगह को चुना। उसके बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। ऐसे में दोनों ने जुलाई 2018 में अपनी डेट नाइट्स के दौरान क्लिक की गई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और कोजी होते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका के हाथ में डायमंड की रिंग नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा सब कुछ, आज 3 साल हो गए। एक ही समय में लगता है मानो बस कल की ही बात हो, वहीं ऐसा भी लगता है जैसा जमाना बीत गया। आई लव यू।'