Janhvi kapoor Picture leaked on Adult Site: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की पैप्स ने कुछ तस्वीरें क्लिक की थी जो बाद में अश्लील कंटेंट के साथ एडल्ट साइट पर अपलोड हो गई थी।
Janhvi kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कभी बॉयफ्रेंड शेखर पहाड़िया की वजह से चर्चा में रहती है तो कभी अपनी फिल्मों की वजह से,पर इस बार मामला अलग है। जाह्नवी कपूर के साथ पैप्स ने ऐसा कुछ किया था जो शायद ही कोई कभी सोच सकता है। जाह्नवी कपूर की फोटो एडल्ट साइड पर लीक हो गई थी। ये वही फोटो थी जो पैप्स ने खींची थी। इन फोटो लीक के बाद जाह्नवी कपूर का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वह काफी परेशान हो गई थी।
जाह्नवी कपूर कि जब एडल्ट साइड पर फोटो लीक हुई थी उस समय वह महज 12 से 13 साल की थी। उस समय एक्ट्रेस अपने माता-पिता के साथ एक फंक्शन में जा रही थीं। पैप्स ने उनकी गलत तरीके से फोटो क्लिक की। जो बाद में एडल्ट साइट पर अपलोड हो गई। तब एक्ट्रेस को पहली बार सेक्शुअलाइज फील हुआ था। जाह्नवी कपूर ने करण जौहर से बातचीत करते हुए कहा, "जब मेरी तस्वीरें एडल्ट साइट पर आई तो हम हैरान रह गए। उस समय मैं स्कूल में थी। मेरे स्कूल के बच्चे फोटो देखकर मेरा मजाक उड़ाते थे। ये काफी अजीब था। मेरे लिए इन परिस्थितियों से निकलना काफी मुश्किल रहा था। मैं काफी समय बाद इन चीजों से बाहर आई थी। यह एक तरह का चरित्र हनन होता है। जिसका सामना एक लड़की को तब करना पड़ता है जब वह ऐसे कपड़े पहनती है जिससे ऐसा लगता है वह अपनी सेक्सुएलिटी के साथ सहज है।"
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह जल्द राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली है। दोनों स्टार्स अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।